Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- जस्टिन लैंगर ने कोहली के विराट जश्न पर किया था अपशब्दों का प्रयोग, भड़के सुनील गावस्कर ने लगाई लताड़

भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं जहां अभी तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला ही जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच विवाद ने दस्तक दे दी है। जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर आमने-सामने हैं।

विराट कोहली के जश्न पर लैंगर ने डाला लंगर

एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने ही जबरदस्त अंदाज में विकेट का जश्न मनाया।

विराट कोहली के विकेट लेने के बाद जश्न मनाने के तरीके पर ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को बड़ा ही खराब लगा और उन्होंने अपनी राय देते हुए विराट कोहली को गलत ठहराया है।

जस्टिन लैंगर के लंगर को सुनीव गावस्कर की फटकार

जस्टिन लैंगर ने विराट कोहली के इस आक्रमक अंदाज में विकेट लेने की कड़ी आलोचना की लेकिन वहीं विराट कोहली को भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर का साथ मिला है। जिन्होंने विराट कोहली का भरपूर समर्थन किया है।

सुनील गावस्कर ने इस पूरे मामले के बाद विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि “विराट कोहली ने केवल तीव्रता के साथ जश्न मनाया है मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का बुरा नाम क्यों है? क्योंकि वो दुर्व्यवहार करते हैं और और जश्न भी मनाते हैं। लैंगर ने जो कहा है उससे उन्हें कहीं से सहानुभूति नहीं मिलेगी।”

विराट कोहली के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि “आज भी मैंने देखा कि पैट कमिंस को जब कुछ रन पड़े तो उन्होंने केएल राहुल के पास जाकर कुछ शब्द छोड़े। जब आप रन के लिए जाते हैं तो आपको ऐसा करने की जरूरत क्यों होती है?  बल्लेबाज तो गेंदबाजों को मारने के बाद कोई शब्द गेंदबाज के कान में नहीं कहता है।”

“यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई भी सहानुभूति नहीं होंगी।  जब वेस्टइंडीज की टीम आज संघर्ष कर रही है तो हर कोई उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता है।”

हूटिंग करने से विराट कोहली को नहीं पड़ता फर्क

विराट कोहली की हूंटिंग करने को लेकर गावस्कर ने कहा कि “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि दर्शक दीर्घा का एक वर्ग कोहली की हूंटिंग कर रहा था जब वो बल्लेबाजी के लिए उतरे।”

“मैं इस दुविधा को समझता हूं क्योंकि वो चाहते हैं कि ये सुप्रीम बल्लेबाज उनके सामने अच्छा प्रदर्शन करे।  वो उन्हें सुदृढ़ करना चाहते हैं। लेकिन वो ऐसा दिखाना चाहते हैं कि आपने 2012 में उस तरह की प्रतिक्रिया क्यों दी थी। उस समय वो युवा खिलाड़ी थे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- जस्टिन लैंगर ने कोहली के विराट जश्न पर किया था अपशब्दों का प्रयोग, भड़के सुनील गावस्कर ने लगाई लताड़ appeared first on SportzWiki Hindi.