Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: पर्थ में की गई इन तीन गलतियों को नहीं दोहराएगी भारतीय टीम, तो जीत सकती है तीसरा टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 26 दिसम्बर से खेला जायेगा। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। अभी तक हुए दो मैचों में एक-एक जीत हासिल कर सीरीज बराबरी पर है। भारत को पहला मैच जीतने के बाद पर्थ में हुए दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार मिली थी।

अब तीसरे मैच में टीम सिर्फ से जीत की राह पर लौटना चाहेगी। पर्थ में भारतीय टीम ने कई गलतियाँ की थी। अगर उसे यहाँ नहीं दोहराती है तो आसानी से जीत मिल सकती है। आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।

3. प्रमुख स्पिन गेंदबाज को टीम में जगह

पर्थ की हरी विकेट देखकर भारतीय टीम चार प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ मैच में उतरी। तेज गेंदबाजों ने तो अच्छी गेंदबाजी की लेकिन पिच में स्पिनरों के लिए भी काफी मदद थी। पार्ट टाइम गेंदबाज हनुमा विहारी ने बल्लेबाजों को परेशान किया।

इस पिच पर ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ही पारियों में उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी की। उन्हें इस मैच में मैन ऑफ द मैच भी मिला था। अब भारत मेलबर्न में यह गलती नहीं करना चाहेगा।

2. सलामी बल्लेबाजी

इस साल की शुरुआत से ही विदेशी दौरों पर भारतीय सलामी बल्लेबाजी जूझ रही है। केएल राहुल की ओवल टेस्ट की एक पारी छोड़ दें तो उनका बल्ला खामोश ही रहा है। वही हाल मुरली विजय का भी है।

इसके बावजूद टीम में उन्हें मौके दिए जा रहे हैं। दूसरे मैच में दोनों फ्लॉप रहे थे। अब तीसरे मैच में टीम को सलामी बल्लेबाजों में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए मयंक अग्रवाल, पार्थिव पटेल और रोहित शर्मा जैसे विकल्प मौजूद है।

1. नीचे के बल्लेबाजों को आउट न करना

भारतीय टीम की यह नई परेशानी सामने आई है। गेंदबाज प्रमुख बल्लेबाजों को तो आउट कर जाते हैं, लेकिन नीचे के बल्लेबाज उनसे आउट नहीं होते। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में सीरीज हार का यह बड़ा कारण था।

एडिलेड और पर्थ दोनों जगह ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया है। भारत को मेलबर्न टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनानी है तो नीचे के बल्लेबाजों को जल्द आउट करना होगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: पर्थ में की गई इन तीन गलतियों को नहीं दोहराएगी भारतीय टीम, तो जीत सकती है तीसरा टेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.