Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- टिम पेन की स्लेजिंग मुंबई इंडियंस को नहीं आ रहा पसंद, अब दोबारा फ्रेंचाइजी ने दिया पेन को करारा जवाब

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों भारतीय टीम उनके खिलाफ दो-दो हाथ कर रही है। इस टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों ही टीमों के बीच गेंद और बल्ले के साथ तो जंग देखते को मिल ही रही है साथ ही साथ जुबानी जंग भी जैसे-जैसे सीरीज का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे तोज होती जा रही है।

टिम पेन भारतीय बल्लेबाजों को लगातार कर रहे हैं उकसाने का काम

वैसे भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का इतिहास जुबानी जंग या स्लेजिंग से भरा पड़ा है लेकिन इस सीरीज में जुबानी जंग की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन कुछ ज्यादा ही चर्चा का केन्द्र बने हुए हैं।

एक विकेटकीपर कप्तान के तौर पर खेल रहे टिम पेन विकेट के पीछे से भारतीय टीम के बल्लेबाजों को उकसाने की लगातार कोशिश करते जा रहे हैं। जिसमें उन्हें खास सफलता हाथ नहीं लगी है।

रोहित शर्मा को भी मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन की थी उकसाने की कोशिश

मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान टिम पेन विकेट के पीछे से भारतीय टीम के बल्लेबाजों को लगातार उकसा रहे हैं उसी के तहत उन्होंने मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा को छेड़ने की कोशिश की।

दूसरे दिन के खेल के दौरान जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तो विकेट के पीछे से टिम पेन ने उनको लेकर कुछ कमेंट किया जो सीछे तौर पर मुंबई इंडियंस और आईपीएल से जुड़ा था। जिसमें उन्होंने रोहित से कहा था कि वो(रोहित) छक्का लगाते हैं तो वो(पेन) मुंबई इंडियंस का सपोर्ट करेंगे।

अब मुंबई इंडियंस ने उड़ाया टिम पेन का मजाक

आपको पता है कि रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा पर लेकर आईपीएल में खेलने लेकर टिम पेन ने कमेंट किया तो यहां मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने भी उनका मजाक बनाने का कोई मौका नहीं गंवाया।

मेलबर्न टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान टिम पेन ज्यादा खास नहीं कर सके और दूसरी पारी के दौरान महज 26 रन ही बना सके।

इस ट्वीट से टिम पेन का उड़ा मजाक

टिम पेन के इस तरह से आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने अपने एक मुंबई फैन का ट्वीट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि “अगर वो(पेन) यहां शतक लगाते तो मैं अपने शब्द अपने मुंबई इंडियंस के बॉस तक पहुंचाउंगा और हम उन्हें खरीदेंगे। लगता है ये मुंबई का फैन है।”

इसके साथ ही नीचे दूसरी पारी में टिम पेन का स्कोर भी लिखा है। यानि इस ट्वीट से उन्होंने टिम पेन का मजाक बनाने की कोशिश की है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- टिम पेन की स्लेजिंग मुंबई इंडियंस को नहीं आ रहा पसंद, अब दोबारा फ्रेंचाइजी ने दिया पेन को करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.