Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: विराट कोहली को नाथन लायन ने डाली मिस्ट्री गेंद, लगातार दूसरी बार बनाया शिकार, देखें वीडियो

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में हार के करीब पहुँचती जा रही है। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य रखा था। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के फ्लॉप होने का सिलसिला जारी रही और पहली ही ओवर में बिना खता खोले पवेलियन लौट गये। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट गये।

विराट भी हुए आउट

मैच की पहली पारी में शानदार शतक बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली से दूसरी पारी में भी कुछ वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद थी। उन्होंने शुरुआत भी शानदार की लेकिन जल्द ही पवेलियन लौट गये।

उन्हें ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने पवेलियन भेजा। कप्तान कोहली के बल्ले से इस पारी में सिर्फ 17 रन ही निकले। इसमें दो चौके भी शामिल थे लेकिन उनसे लम्बी पारी की उम्मीद थी।

स्लिप में हुए कैच

नाथन लायन के ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद को कोहली ने टर्न के लिए खेलने की कोशिश की। हालाँकि, गेंद में बिलकुल टर्न नहीं थी और उनसे बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े उस्मान ख्वाजा के हाथों में चली गयी।

अभी तक खेले दो टेस्ट मैच की चार पारियों में दूसरी बार कप्तान विराट कोहली नाथन लायन की गेंद पर आउट हुए हैं। इससे पहले एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भी वह लायन की गेंद पर ही आउट हुए थे।

सातवीं बार बने लायन के शिकार

वर्तमान समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को नाथन लायन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सातवीं बार अपना शिकार बनाया है। वह कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट को सबसे ज्यादा बार इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और ग्रेम स्वान ने आउट किया है। दोनों ही गेंदबाजों ने कोहली को 8-8 बार आउट किया है और अब लायन के पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

देखें वीडियो:

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: विराट कोहली को नाथन लायन ने डाली मिस्ट्री गेंद, लगातार दूसरी बार बनाया शिकार, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.