Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ कीफ की एक और नापाक हरकत, मयंक अग्रवाल के बाद अब पुजारा-जडेजा पर किया भद्दा कमेंट

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं जिसमें जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। मैदान में दोनों ही टीमों के बीच गेंद और बल्ले से जबरदस्त फाइट देखने को मिल रही है तो जुबानी जंग भी अपने शबाब पर है।

कैरी ओ कीफ भारतीय खिलाड़ियों को लेकर कर रहे हैं खराब कमेंट

इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच तो ये जंग जारी है लेकिन वहीं इसके साथ ही अंग्रेजी में कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर कैरी ओ कीफ भी अपनी मर्यादा को लांघ रहे हैं।

फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ इस टेस्ट सीरीज में बतौर कमेंटेटर जुड़े ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर कैरी ओ कीफ भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए लगातार खराब कमेंट कर रहे हैं।

पहले मयंक अग्रवाल को लेकर किया था कमेंट

इस टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन पारी तो खेली लेकिन कमेन्ट्री करने दौरान ओ कीफ ने उनके खिलाफ बिना किसी वजह के उनकी घरेलू क्रिकेट में लगाई गई ट्रिपल सेंचुरी को रेलवे केंटिन में काम करने वाले के खिलाफ लगाने को करार दिया था।

इसके बाद भारतीय फैंस ओ कीफ के इस कमेंट से खासे नाराज हो गए थे जिसके बाद उन्होंने अपने कमेंट के लिए माफी मांगी थी।

अब पुजारा-जडेजा को लेकर किया ये गंदा कमेंट

अब मयंक अग्रवाल के खिलाफ इस किए कमेंट के बाद कैरी ओ कीफ ने रविन्द्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा के खिलाफ भद्दे कमेंट किए हैं। कमेंट्री के दौरान ओ कीफ ने इन दोंनों खिलाड़ियों को लेकर कहा कि आप अपने बच्चे का नाम चेतेश्वर पुजारा और रविन्द्र जडेजा क्यों रखेंगे।

फैंस ने बिना किसी वजह के कैरी के द्वारा काफी देर तक रविन्द्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा पर बात करने की वीडियो पोस्ट की है और इनकी जमकर खिंचाई भी कर रहे हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ कीफ की एक और नापाक हरकत, मयंक अग्रवाल के बाद अब पुजारा-जडेजा पर किया भद्दा कमेंट appeared first on SportzWiki Hindi.