Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: तीसरे टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते वक्त विराट कोहली ने नन्हे प्रशंसक को गिफ्ट किया ये बहुमूल्य तोहफा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच भारत की टीम ने 137 रन के अंतर से जीत लिया है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच शानदार 82 रन का अर्धशतक लगाकर तो सभी का दिल जीता ही, लेकिन उन्होंने इस टेस्ट मैच के दौरान कुछ ऐसा भी किया, जिसके चलते इस दिग्गज की इज्जत लोगो की नजरों में और ज्यादा बढ़ गई है.

नन्हे प्रशंसक को विराट ने कर दिया अपना पैट गिफ्ट

आपकों बता दें, कि मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने पैट अपने एक नन्हें प्रशंसक को गिफ्ट कर दिए है. साथ ही उन्होंने इस प्रशंसक को अपना ऑटोग्राफ भी दिया. भारतीय कप्तान से पैट को गिफ्ट में पाकर यह प्रशंसक काफी खुश नजर आया.

यहाँ देखें तस्वीर 

 

मेलबर्न में प्रशंसकों ने बढ़ाया भारतीय टीम का उत्साह 

मेलबर्न के मैदान पर प्रशंसकों ने भारतीय टीम का काफी उत्साह बढ़ाया. काफी ज्यादा संख्या में भारतीय प्रशंसक मेलबर्न मैदान पर आये हुए थे. प्रशंसकों के प्यार और सपोर्ट के कारण ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 137 रन के अंतर से हारने में कामयाब रह पाई है.

इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में  7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर घोषित की थी.

ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में मात्र 151 रन बना पाई. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर घोषित की थी और ऑस्ट्रेलिया को कुल 399 रन का विशाल लक्ष्य मिला था.

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस लक्ष्य के जवाब में मात्र 261 रन पर आलआउट हो गई और भारत की टीम ने यह मैच 137 रन के अंतर से जीत लिया है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: तीसरे टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते वक्त विराट कोहली ने नन्हे प्रशंसक को गिफ्ट किया ये बहुमूल्य तोहफा appeared first on SportzWiki Hindi.