Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, पहला टेस्ट: सोशल मीडिया पर चेतेश्वर पुजारा की जमकर हुई तारीफ तो इन खिलाड़ियों का उड़ा मजाक

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से एडिलेड में हो गयी। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया से लगातार टीम से बाहर चल रहे रोहित शर्मा को मौका मिला वहीं ऑस्ट्रेलिया ने कल ही अपनी प्लेयिंग इलेवन घोषित कर दी थी। भारत इससे पहले दोनों दौरों पर ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई थी और इसी वजह से टीम के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

फ्लॉप हुए भारतीय बल्लेबाज

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के टॉप आर्डर के बल्लेबाज पूरी तरफ फ्लॉप रहे। चेतेश्वर पुजारा के अलावा टॉप के 4 बल्लेबाज पहल ही सत्र में पवेलियन लौट गये। इसमें केएल राहुल, मुरली विजय, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का विकेट शामिल था।

लंच के बाद रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गये। एक तरफ से लगातार विकेट गिरने के बीच चेतेश्वर पुजारा ने अपने 16वां टेस्ट शतक पूरा किया।

ट्विटर पर उड़ा मजाक

पहले ही मैच में फ्लॉप होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ा। वहीं शानदार बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ हुई। आईये देखते हैं लोगों ने कैसे अपनी प्रतिक्रिया की।

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND, पहला टेस्ट: सोशल मीडिया पर चेतेश्वर पुजारा की जमकर हुई तारीफ तो इन खिलाड़ियों का उड़ा मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.