Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: हार के साथ ही भारत को लगा एक और झटका, पत्नी के प्रेग्नेंट होने की वजह से भारत लौटेगा यह दिग्गज खिलाड़ी

भारत ने टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत तो ठीक ढंग से की, जब एडिलेड में मेज़बान टीम को रोमांचक मुक़ाबले में 31 रन की हार झेलनी पड़ी। पर्थ में हुआ दूसरा टेस्ट भारी खेमे की पोल खोल चला है। यह 146 रन की हार कप्तान विराट कोहली समेत टीम मैनेजमेंट के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है।

मुसीबत इसलिए क्योंकि अगला मैच एमसीजी पर होना है। जहाँ भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ ख़ास अच्छा नहीं रहा है। तीसरा टेस्ट मैच अभी आठ दिन दूर है, लेकिन इससे पहले ही भारतीय खेमे को बड़ा झटका लग सकता है।

रोहित शर्मा लौट सकते हैं भारत

एक तरफ़ पृथ्वी शॉ चोट के चलते पूरी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं, तो अब रोहित शर्मा के भारत लौटने के कारण भारतीय खेमे को करा झटका लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित की पत्नी रितिका सजदेह, प्रेग्नेंट हैं।

हालाँकि अभी तक BCCI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। यदि रोहित वापस लौटते हैं, संभव ही हिटमैन की कमी, कप्तान विराट कोहली को भी खलने वाली है। इससे पहले दूसरे टेस्ट में कमर में समस्या के चलते उन्हें प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया था।

मेलबर्न से फिर दूर ही रह जायेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का टेस्ट डेब्यू 2013 में हुआ था। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने अभी तक केवल चार टेस्ट मैच खेले हैं। यह तथ्य भी सच है कि रोहित आज तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपना जौहर नहीं दिखा सके हैं।

हालाँकि मौजूदा सीरीज़ में उन्हें प्लेयिंग इलेवन में मौका दिया गया। जिसे वो भुनाने में पूरी तरफ़ विफ़ल रहे। एडिलेड में खेली अपनी दो परियों में 37 और 1 रन की पारी खेल पवेलियन वापस लौट चले थे।

दूसरी ओर पृथ्वी शॉ की जगह मयंक अग्रवाल को दी गयी है। वहीँ हार्दिक पांड्या को भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: हार के साथ ही भारत को लगा एक और झटका, पत्नी के प्रेग्नेंट होने की वजह से भारत लौटेगा यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.