Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: भारत पर मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने जीता भारत का दिल, बांधे इस खिलाड़ी के तारीफों के पूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में तीसरा टेस्ट मैच खेला गया. एडिलेड में 1-0 की बढ़त के साथ भारतीय टीम पर्थ में उतरी थी, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के भड़कावे में आ गयी और रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने के बाद भी भारत ने पिच को देखते हुए कोई अनुभवी स्पिनर टीम में शामिल नहीं किया फलस्वरूप टीम को 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन से ही बना रखा था दबाव

पहले दिन टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने ही मैच भारत की पकड़ से मजबूत कर दिया और 100 रनों की साझेदारी कर दी. बीच में भारत ने वापसी की, लेकिन ट्रेविस हेड और शॉन मार्श की शानदार बल्लेबाजी के सामने भारतीय टीम टिक नहीं सकी और पहले ही पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 326 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

जवाब में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारत की मैच में वापसी कराई, लेकिन दूसरे किसी बल्लेबाज का साथ न मिलने की वजह से टीम इंडिया पहली पारी में 43 रनों से पिछड़ गयी.

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के निचलेक्रम के बल्लेबाजों ने भारत से छिना मैच

भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 43 रनों से ही पीछे थी और भारतीय टीम मैच में कुछ हद तक बनी हुई थी, उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन भी किया और शुरुआती बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया, लेकिन निचलेक्रम के बल्लेबाजों ने भारत की परेशानी बढ़ा दी. ऑस्ट्रेलिया के 7 से 11 नम्बर तक के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ 146 रन बना दिए और यही वो 146 रन थे, जो भारत की हार का कारण बने.

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके, भारत की तरफ से दूसरी पारी में हनुमा विहारी 28 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे एवं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त ही 30 रन बना सके. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली 17 और मुरली विजय 20 ही दहाई का आंकड़ा छु सके. फलस्वरूप भारतीय टीम को 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

दोनों देशों के गेंदबाजों की किया तारीफ़

Perth Test: India lose 2 wickets for tea

भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा, कि

“पर्थ टेस्ट जीत कर राहत हो रही है, क्योंकि एडिलेड में हम टेस्ट में 1-0 से पिछड़ गये थे. इसके लिए मै सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद देता हूँ, पिछले कुछ महीने हमने काफी मेहनत की थी और ये जीत उसी का नतीजा है. अब हमारा पूरा ध्यान तीसरे टेस्ट MSG पर होगा. दोनों मैच काफी रोमांचक रहे, दोनो देशों के गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाजी का परिचय दिया. बल्लेबाजी के लिए यह पिच आसान नहीं था, लेकिन हमे अपने गेंदबाजों पर पूरा विश्वास था.”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, कि

“पहला दिन काफी फनी रहा, हमने टॉस जीता और भगवान पर भरोसा करते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हमारे दोनों ओपनर बल्लेबाज आरोन फिंच और मार्कस हैरिस ने शुरुआती 100 रन जोड़े, जो दोनों देशों के बीच अंतर पैदा कर गया.उस्मान ख्वाजा ने काफी लम्बे समय बाद एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और मुझे विश्वास है, कि आगे भी अगर वो इस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, तो और भी रन बनने वाले हैं. मुझे ख़ुशी है, कि हमारी टीम में नाथन लायन हैं, वो किसी भी समय, किसी भी टीम के खिलाफ कैसी भी पिच पर गेंदबाजी कर सकते हैं. उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करने में मजा आता है. ये मेरा सौभाग्य है, कि मुझे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. हम बॉक्सिंग डे के स्पेशल टेस्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं, अब हम मेलबर्न पहुंचने का और इंतजार नहीं कर सकते हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: भारत पर मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने जीता भारत का दिल, बांधे इस खिलाड़ी के तारीफों के पूल appeared first on SportzWiki Hindi.