Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के जर्नलिस्ट डेनिस फ्रीडमैन ने फिर किया क्रिकेट को शर्मिंदा, बनाया विराट और भारत का मजाक

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें क्रिकेट की दो सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्वी टीमें हैं। जिनके बीच क्रिकेट के मुकाबले के दौरान रोमांच अपने चरम पर रहता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच में दोनों ही टीमों की ओर से बेहतरीन टक्कर होने के साथ ही तनातनी भी खूब देखने को मिलती है।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया मीडिया का रवैया जगजाहिर

क्रिकेट जगत की दो सबसे मजबूत टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब कभी भी क्रिकेट मैच होता है तो दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच जमकर छिंटाकशी देखी जा सकती है।

वैसे आज के दौर में स्लेजिंग या इस तरह के वाकये तो आम हो चुके हैं। जिसके बिना क्रिकेट मैच नहीं खेला जाता है। जब बात दोनों टीमों के बीच तनातनी की हो तो समझ आती है।

ऑस्ट्रेलिया के जर्नलिस्ट डेनिस फ्रीडमैन करते रहते हैं भारत के साथ शर्मनाक हरकत

लेकिन ऑस्ट्रेलिया की मीडिया है कि भारत के खिलाफ क्रिकेट मैच को लेकर अपना शर्मनाक अंदाज या तरीका दिखाने से बाज नहीं आता है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच कैसे रिश्ते हैं ये तो पूरी दुनिया जानती है।

.

समय-समय पर ऑस्ट्रेलिया की मीडिया में एक नाम है जर्नलिस्ट डेनिस फ्रीडमैन जो भारतीय क्रिकेट टीम और उनके खिलाड़ियों से पंगा लेते रहते हैं और शर्मनाक हरकत करने से पीछे नहीं रहे हैं। ऐसे ही पिछले साल उन्होंने भारतीयटीम के कप्तान विराट कोहली को स्वीपर कह डाला था।

एक बार फिर से फ्रीडमैन की विराट कोलली को लेकर अपमानजनक हरकत

विराट कोहली ने स्वच्छ भारत के तहत कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में सफाई की थी। इसी पर फ्रीडमैन का ये कमेंट आया जिसके बाद बड़ा बवाल मच गया और आखिरकार फ्रीडमैन को अपना ये ट्वीट डीलिट करना पड़ा।

लेकिन लगता है कि डेनिस फ्रीडमैन

अपनी इन शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आए हैं और उन्होंने एक बार फिर से विराट कोहली को ही टारगेट पर लिया है। इस बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और इसी को लेकर डेनिस फ्रीडमैन ने अपने ट्वीटर से विराट कोहली एक बहुत ही शर्मनाक और अपमानजनक तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही इस ट्वीट में लिखा कि “जब ट्वीटर पर भारतीयों के साथ बहस करते समय”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के जर्नलिस्ट डेनिस फ्रीडमैन ने फिर किया क्रिकेट को शर्मिंदा, बनाया विराट और भारत का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.