भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेला जायेगा.
बता दें, कि भारतीय टीम में कुल 19 खिलाड़ी शामिल है, इसलिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपने 8 खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना होगा.
हम आपकों अपने इस खास लेख में उन 8 खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे, जिन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम की प्लेइंग इलेवन से तीसरे टेस्ट में बाहर रख सकते है.
1. केएल राहुल

केएल राहुल शुरूआती दो टेस्ट मैचों में कुछ खास नहीं कर पाये थे, इसलिए केएल राहुल को तीसरे टेस्ट मैच में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है. राहुल की जगह मयंक अग्रवाल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.
2. मुरली विजय

मुरली विजय का भी प्रदर्शन पहले दो टेस्ट मैचों में कुछ खास नहीं रहा था, इसलिए मुरली विजय को भी टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. विजय की जगह रोहित शर्मा टीम की ओपनिंग कर सकते है.
3. पार्थिव पटेल

ऋषभ पंत का प्रदर्शन शुरूआती दो टेस्ट मैचों में ठीक-ठाक ही रहा है, इसलिए तीसरा टेस्ट मैच भी ऋषभ पंत ही खेलेंगे और पार्थिव पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा.
4. हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी भारत की टीम के साथ जुड़ चुके है, लेकिन उन्हें तीसरे टेस्ट मैच में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है.
5. रविन्द्र जडेजा

भारत के मुख्य ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. बतौर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए मेलबर्न में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच खेल सकते है.
6. कुलदीप यादव

कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल है. भारतीय टीम इस तीसरे टेस्ट मैच में सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतर सकता है और वह स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हो सकते है.
7. उमेश यादव

इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी तीनों ने ही सीरीज में शानदार तेज गेंदबाजी कर रहे है, इसलिए उमेश यादव का भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना लगभग तय है.
8. भुवनेश्वर कुमार

इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के रहते उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार को जगह मिलना काफी मुश्किल लग रहा है. उनके खेलने की को संभवना बनती नहीं दिख रही है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: करो या मरो वाले तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से इन खिलाड़ियों बाहर रखेंगे कप्तान भारतीय विराट कोहली! appeared first on SportzWiki Hindi.