Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए नाथन लियोन ने कहा विराट और पुजारा नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करना रहा मुश्किल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. पर्थ में खेले गये इस दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने स्पिनर नाथन लियोन के शानदार प्रदर्शन के चलते 146 रन के अंतर से जीत लिया है. नाथन लियोन की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की यह टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली हैं.

लियोन को मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’

आपकों बता दे, कि नाथन लियोन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. नाथन लियोन ने पहली पारी में भारत के 5 विकेट हासिल किये थे. वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये.

दर्शकों के समर्थन के लिए धन्यवाद

नाथन लियोन ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए कहा,

“टीम की जीत में अपनी भूमिका निभाने से मैं बहुत खुश हूं. साथ ही पर्थ में हमें जिस तरह का समर्थन मिला हैं उससे मैं बहुत ज्यादा खुश भी हूं और आश्चर्यजनक भी हूं. दर्शकों के समर्थन के लिए धन्यवाद, यह कहना उचित है कि हम कही ना कही दबाव में थे हमें एक जीत की बहुत ज्यादा आवश्यकता थी.”

विराट का विकेट मेरे लिए खास 

नाथन लियोन ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए आगे अपने बयान में कहा, “मेरी भूमिका एडीलेड में एक रक्षात्मक गेंदबाज की थी, लेकिन यहां मुझे आक्रमक गेंदबाजी करने के लिए कहा गया था. निश्चित रूप से (विराट और रहाणे) का विकेट मेरे लिए विशेष रहा हैं. विराट दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं, इसलिए उसके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना और उसका विकेट लेना बहुत खास है.”

मेरे बड़े भाई ब्रेंडन लियोन कर रहे बल्लेबाजी में मदद 

नाथन लियोन ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए आगे अपने बयान में कहा, “ऋषभ पंत एक अद्भुत स्ट्राइकर है, वह एक विशेष प्रतिभा है और उसे हमेशा गेंदबाजी करना हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है. मेरे भाई (ब्रेंडन लियोन) बल्लेबाजी के साथ मेरी मदद कर रहे हैं. मैं बहुत अच्छा बल्लेबाज नहीं हूं, इसलिए मैं थोड़ा सुधार करने और बल्लेबाजी में भी अपनी भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा हूं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए नाथन लियोन ने कहा विराट और पुजारा नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करना रहा मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.