Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- पर्थ टेस्ट से ठीक पहले मिचेल स्टार्क की मदद के लिए आया यह दिग्गज खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया था. जहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत ने 31 रन से हराते हुए इस टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम से मिली हार के बाद कंगारू टीम पूरी तरह से नर्वस है।

पहले टेस्ट मैच में हार से निराश है ऑस्ट्रेलिया की टीम

एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत तो बेहतरीन रही थी लेकिन बल्लेबाजों की पहली पारी की नाकामी ने उन्हें हार के मुंह की तरफ धकेला जिसके बाद टीम पूरी तरह से बैकफूट की तरफ दिखायी दे रही है।

पहले टेस्ट मैच की हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को वापसी करवाने के लिए अब उनके खेमे में ऑस्ट्रेलिया के रिटायर हो चुके एक पूर्व दिग्गज ने समर्थन के लिए आगे आए हैं।

मिचेल जॉनसन पर्थ टेस्ट से पहले उतरे मिचेल स्टार्क की मदद को 

जी हां… ऑस्ट्र्लिया के तूफानी गेंदबाज रहे मिचेल जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया की पहले मैच में हार से चिंतित होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आए हैं।

मिचेल जॉनसन ने खासकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की मदद की पेशकश की है और मिचेल स्टार्क के लिए कई फायदेमंद बात भी की है। मिचेल जॉनसन ने बीसीसी के साथ बातचीत करते हुए कहा कि

मिचेल स्टार्क एडिलेड से खतरनाक हो सकते हैं पर्थ में- जॉनसन

हर खिलाड़ी का सोचने का तरीका होता है। मैंने स्टार्क को कुछ मैसेज भेजे हैं ताकि हम एक-दूसरे से बातचीत करके समस्या का हल निकाल लें। मैं स्टार्क के साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं ऐसे में मैं उन्हें करीब से जानता हूं।

ऐसा लग रहा है कि स्टार्क के दिमाग में कुछ चल रहा है। पर्थ टेस्ट से पहले मुझे उनसे बात करनी होगी। और मुझे पूरी उम्मीद है कि मिचेल स्टार्क एडिलेड से पर्थ में ज्यादा खतरनाक नजर आएंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- पर्थ टेस्ट से ठीक पहले मिचेल स्टार्क की मदद के लिए आया यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.