Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया इन कारणों से ऑस्ट्रेलिया में गंवा सकती है टेस्ट सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज ख़त्म हो चुकी हैं। जिसमें दोनों टीमों ने एक -एक मैच अपने नाम किया था। जिसके बाद ये दोनों टीमें एक दूसरे के साथ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जायेगा। जिसके लिए ये दोनों टीमें इस समय प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहाती हुई दिखाई दे रही हैं।

बता दे इस अभ्यास मैच के दौरान ही भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने के कारण अब पृथ्वी इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। वही दूसरी तरह मेजबान टीम भी अपने दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बिना ही मैदान पर उतरेगी।

लेकिन भारतीय टीम को इस समय मेजबान टीम को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अभी भी मेजबान टीम हमसे कही ज्यादा मजबूत हैं।

तो आइए आज इसी कड़ी में नजर डालते हैं उन कारणों पर जिसके चलते चार साल बाद भी ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपनी जीत दर्ज करा सकती हैं। और भारत को इस सीरीज में हार मुंह देखना पड़ सकता है।

विदेशी स्पिनरों के आगे पस्त भारतीय बल्लेबाज


इस विदेशी सीरीज में भारत को हमेशा से ही हारने का प्रमुख कारण विदेशी स्पिनरों के आगे पस्त हो जाना हैं। बता दे भारतीय टीम के बल्लेबाज विदेशी स्पिनरों के आगे ज्यादा देर नहीं टिक पाते हैं। बता दें इंग्लैंड के अंतिम टेस्ट मैच की सीरीज में भी ऑफ स्पिनर मोइन अली ने भी भारतीय टीम के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे।

इस खिलाड़ी ने महज 2 मैचों के दौरान 12 भारतीय बल्लेबाजों के विकेट चटकाए थे। कुछ ऐसा ही साल 2014-15 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी टेस्ट सीरीज के दौरान देखने को मिला था। जब उनकी टीम के गेंदबाज नाथन लायन ने `12 विकेट के साथ भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने को लेकर परेशान कर दिया था।

पांड्या की टीम में गैरमौजूदगी


हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का ऑलराउंडर ख़िलाड़ी माना जाता हैं। जिसके चलते इस बेहतरीन ख़िलाड़ी के ऊपर काफी ज्यादा प्रेशर भी आ जाता हैं। हालांकि ये बात तो काफी ज्यादा हद तक साबित हो चुकी हैं कि जब भी ये खिलाड़ी भारतीय टीम से किसी कारणवश बाहर होते हैं|

तभी इंडिया को क्रिकेट के मैदान में बहुत नुक्सान उठाना पड़ता हैं। कुछ वक़्त पहले से ये खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम बाहर चल रहे हैं। ये खिलाड़ी न तो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शामिल हुए थे और न ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं।

ये खिलाड़ी एक बेहतरीन आलराउंडर हैं। जिसकी गैरमौजूदगी में अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को नुक्सान उठाना पड़ सकता हैं।

अनुभवहीन विकेटकीपर का होना


ऋद्धिमान साहा भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम हैं जिसके पास विकेटकीपिंग के ख़ास और बेहतरीन गुण हैं। ये खिलाड़ी हर मैदान में बेहतरीन विकेटकीपिंग करते हुए देखे जाते हैं। लेकिन मौजूदा समय में यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं हैं।

जिसके चलते इस समय भारतीय टीम की तरफ से ऋषभ पंत पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग की कमान संभालेंगे। पंत के पास अभी उतना अनुभव नहीं हैं कि वो विदेशी पिचों पर बेहतरीन विकेटकीपिंग कर सके।

ये विदेशी पिच अपनी गति और उछाल के लिए जानी जाती हैं। हालांकि पंत एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन इस समय इंडियन टीम को टेस्ट मैच के दौरान एक दूसरे विकेटकीपर की ज्यादा जरुरत थी।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया इन कारणों से ऑस्ट्रेलिया में गंवा सकती है टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.