Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : रोहित के शतक से पहले ही कोहली ने पारी की घोषित, तो गुस्साए लोगो ने विराट को दिया ये नाम

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज गुरुवार 27 दिसंबर को खेला गया. पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है. दूसरे दिन के खेल के बाद भारतीय टीम एक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

रोहित के शतक से पहले ही विराट ने की पारी घोषित

भारत की टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाये थे. 215 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. हैरानी की बात यह रही की जब कप्तान कोहली ने भारत की पारी घोषित की, तो रोहित शर्मा 63 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे. फिलहाल दूसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना नुकसान के 8 रन बना लिए है.

इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ने शानदार 106 रन का शतक लगाया. वहीं कप्तान कोहली ने 82 रन की एक शानदार पारी खेली. हालाँकि, वह एक बहुत खराब शॉट खेलकर आउट हुए.

अजिंक्य रहाणे ने टीम के लिए 35 रन का योगदान दिया. दूसरे दिन पुजारा, कोहली और रोहित की शानदार बल्लेबाजी की ट्विटर पर जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन रोहित शर्मा को शतक पूरा करने का समय ना देने के कारण ट्विटर यूजर विराट कोहली को ट्रोल भी कर रहे है.

ट्विटर यूजर विराट को बोल रहे सेंचुरी चोर

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : रोहित के शतक से पहले ही कोहली ने पारी की घोषित, तो गुस्साए लोगो ने विराट को दिया ये नाम appeared first on SportzWiki Hindi.