Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम को सचिन तेंदुलकर ने बताया ड्राइविंग सीट पर, कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट का तीसरा दिन का खेल भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत की खबर लेकर आया है।

एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में

एडिलेड टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने सुबह में पहले तो अपने पहली पारी के स्कोर 250 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 235 रनों के स्कोर पर समेटते हुए 15 रनों की बढ़त बनायी।

जिसके बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी की नाकामी से सबक लेते हुए दूसरी पारी में बेहतरीन शुरुआत की और तीसरे दिन के खेल के खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाते हुए मैच मैच में अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है।

भारतीय टीम तीसरे दिन 166 रन की बना चुका है लीड, 7 विकेट शेष

भारतीय टीम की अब कुल बढ़त 166 रनों की हो चुकी है और अभी भी उनके हाथ में 7 विकेट बचे हुए हैं। ऐसे में अब पिच की स्थिति को देखते हुए भारतीय टीम यहां से 250 रनों से 300 रनों तक भी बढ़त बनाने में कामयाब हो जाती है, तो भारतीय टीम जीत की प्रबल संभावना बन जाएगी।

विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम के पहली पारी में प्रदर्शन से निराशा जरूर हुई, जहां वो केवल 250 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गए लेकिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी करवा कर मैच में जीत की उम्मीद जगा दी।

सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय टीम को बताया ड्राइविंग सीट पर

भारतीय टीम की एडिलेड टेस्ट मैच में तो स्थिति बहुत ही मजबूत हो चुकी है। ऐसे में अब सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय टीम को पूरी तरह से मजबूत करार दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

अभी तक तो भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर है। और खेल को पूरी तरह से उनसे दूर करने के लिए तैयार है।  ऑस्ट्रेलिया को खेल में बने रहने के लिए कल पहले सेशन में कुछ अच्छी गेंदबाजी की जरूरत है नहीं तो वो अगले टेस्ट में 1-0 से पीछे उतरेंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम को सचिन तेंदुलकर ने बताया ड्राइविंग सीट पर, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.