ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज हुआ। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 326 रनों के जवाब में भारत ने दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 326 रनों के जवाब में भारत ने बनाए 172/2
पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे जिसके आगे आज खेलना शुरू किया।

आज दूसरे दिन के पहले सेशन में कंगारू टीम ने शुरुआत तो ठीक की और 310 रन का स्कोर बना लिया लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक झटके लगे और 16 रनों के अंदर ही अगले 4 विकेट गंवाने पड़े और पूरी टीम 326 रन पर आउट हो गई।
भारतीय टीम खराब शुरुआत के बाद संभली
ऑस्ट्रेलिया के निपटने के बाद भारतीय टीम को कंगारू तेज गेंदबाजों ने तूफानी शुरुआत देते हुए दोनों ही सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय को 8 रन के स्कोर पर ही चलता किया।

लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने तीसरे विकेट के लिए शानदार 74 रनों की साझेदारी कर खराब स्थिति से उबारा। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा तो 34 रन बनाकर आउट हो गए।
माइकल वॉन ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में अब भी मानते हैं आगे
लेकिन अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने दूसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम को खतरें से पूरी तरह से निकाल दिया और दोनों ने नाबाद 90 रन की साझेदारी कर स्कोर को 172 रन तक पहुंचा दिया।
भारतीय टीम एक बार फिर से पर्थ टेस्ट मैच में वापसी कर चुका है। लेकिन फिर भी इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन की राय जुदा है। माइकल वॉन ने इस मैच में अभी भी ऑस्ट्रेलिया को ही आगे माना है। वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
Magnificent day of Test Cricket … bloody loved it … Still rather be in the Aussie camp … Just … #AUSvIND #Perth
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 15, 2018
टेस्ट क्रिकेट का एक शानदार दिन था…. मैं इसे पसंद करता हूं….लेकिन मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया अब भी मैच में है…बस।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post AUSvsIND- पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन ही माइकल वान ने किया दूसरे टेस्ट के विजेता की भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.