ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से पर्थ के नए स्टेडियम में शुरू हो रहा है। एडिलेड टेस्ट मैच की जीत के बाद भारतीय टीम उत्साह से जबरदस्त लबरेज है लेकिन मैच के ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम को एक खबर ने चिंतित कर दिया।
अश्विन के चोटिल होने के बाद 13 खिलाड़ियों में जडेजा को मौका
जी हां भारतीय टीम के लिए चिंतित करने वाली ये खबर है कि एडिलेड टेस्ट की जीत में शामिल रहे रोहित शर्मा और आर अश्विन चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

ऐसे में अब भारतीय टीम के विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना तो नामुमकिन है तो वहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अपने 13 संभावित खिलाड़ियों में रविन्द्र जडेजा को जगह दी है।
रविन्द्र जडेजा की किसी और से तुलना पर बोले सौराष्ट्र के कोच सुतांशु कोटक
पर्थ की खतरनाक तेज पिच को देखते हुए लग रहा है कि आर अश्विन की जगह किसी तेज गेंदबाज को मौका दिए जाए लेकिन ये भी हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट एक स्पिनर के साथ जरूर जाए तो वो होंगे रविन्द्र जडेजा।

रविन्द्र जडेजा भले ही अभी टीम का तो हिस्सा हैं लेकिन उन्हें भारत की युवा स्पिन जोड़ी युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव से जोरदार चुनौती मिल रही है जो रविन्द्र जडेजा के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।पर वहीं रविन्द्र जडेजा के रणजी टीम सौराष्ट्र के कोच सुतांशु कोटक इन्हें प्रतिस्पर्धा नहीं मानते हैं।
सुतांशु कोटक नहीं मानते रविन्द्र जडेजा से किसी की प्रतिस्पर्धा
सुतांशु कोटक ने कहा कि “यहां हर जगह एक प्रतिस्पर्धा है क्रिकेट में भी है। मैं चहल और कुलदीप को लेकर कुछ नहीं कहना चाहूंगा। जडेजा के पास अपनी खुद की शैली है ऐसे में उन्हें किसी से तुलना की जरूरत नहीं है। किसी मतलब किसी से भी नहीं। वो बहुत ही सकारात्मक और प्रतिभाशाली हैं। जडेजा को कोई तुलना में नहीं रख सकता है।”

सौराष्ट्र को रविन्द्र जडेजा वने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले दम पर रेलवे पर जीत दिलायी। इसको लेकर सुतांशु कोटक ने कहा कि “मैं ये पूछना चाहता हूं कि कृपया मुझे ये बताएं कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है, जिसने रणजी ट्रॉफी में इस तरह से जीत दिलायी हो। जडेजा ने ऐसा कई बार किया है और वो जिस तरह से सौराष्ट्र को प्रतिनिधित्व करता है उसी तरह से भारत का भी करता है।”
“उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प बहुत ही शानदार है।इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को मुश्किल में नहीं लेते हैं लेकिन जडेजा के बारे में मेरा अनुभव कहता है कि वो सौराष्ट्र के लिए खेलने पर भी उसी तरह से मैच को लेते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- सौराष्ट्र के कोच सुतांशु कोटक ने इस भारतीय को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर appeared first on SportzWiki Hindi.