भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम को शानदार जीत मिली है. भारतीय टीम ने ये टेस्ट मैच जीत कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. इसी के साथ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमी पर पहली बार टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. भारतीय टीम की इस जीत के बाद विराट कोहली की कप्तानी की जमकर तारीफ़ हो रही है.
टिम पेन को हार के बाद इन खिलाड़ियों की आई याद

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन हार के बाद कहा,
“हमारे लिए यह एक कठिन साल रहा है, लेकिन हमारे लिए अच्छा ये है कि हमारे पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जो अगले कुछ महीनों में चयन के लिए उपलब्ध होंगे. हमें अगले साल इसका लाभ जरूर मिलेगा.”
उनका विश्व स्तरीय खिलाड़ी कहने का मतलब डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ से था

बता दें, उनका विश्व स्तरीय खिलाड़ी कहने का मतलब डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ से था. जब से इन दोनों खिलाड़ियों पर बॉल टेम्परिंग की वजह से क्रिकेट से प्रतिबंध लगा है. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी कमजोर हो गई है. जिसकी वजह से टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. बता दें, टिम पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मात्र एक टेस्ट मैच जीता है.
आस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में पैट कमिंस (63) ने सबसे अधिक रन बनाए

आस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में पैट कमिंस (63) ने सबसे अधिक रन बनाए. इसके अलावा, शॉन मार्श (44) रनों का अहम योगदान दिया। भारत के लिए इस पारी में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट लिए, वहीं मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को दो-दो विकेट मिले.
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अगर शुरुआत में थोड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर ली होती तो शायद मैच जितना भारतीय टीम के लिए मुश्किल हो जाता. ऑस्ट्रेलिया टीम में स्टीव स्मिथ और वार्नर की कमी साफ़ झलक रही थी.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: भारत से मिली विराट हार के बाद स्टीवन-स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी पर टिम पेन ने कही ये बाद appeared first on SportzWiki Hindi.