Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : चेतेश्वर पुजारा ने लगाया शानदार शतक, तो सहवाग ने दिया ये नया नाम, सचिन हुए भावुक

चेतेश्वर पुजारा ने एडिलेड टेस्ट के पहले दिन 246 गेंदों में 123 रन की एक शानदार पारी खेली. चेतेश्वर पुजारा ने अपनी इस पारी में 7 चौके व 2 छक्के लगाये.

चेतेश्वर पुजारा के इस शानदार शतक के दम पर ही भारतीय टीम पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना पाई है.

सहवाग ने पुजारा को बताया ऋषि

चेतेश्वर पुजारा की शानदार बल्लेबाजी से खुश होकर भारतीय टीम के पूर्व स्टार ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “पुजारा पहले दिन ऋषि की तरह थे. उनका फोकस, उनका लक्ष्य और उनके जुझारूपन वाली यह पारी याद रखने के योग्य है.”

सचिन ने भी दी बधाई 

चेतेश्वर पुजारा के लिए सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इन परिस्थितियों में चेतेश्वर पुजारा के जुझारूपन वाली पारी थी. आपकों आपके लिए शतक के लिए बधाई, सीरीज में इस तरह की पारियों के लिए आगे तत्पर रहे.”

यहाँ देखें ट्विटर प्रतिक्रिया 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post AUSvsIND : चेतेश्वर पुजारा ने लगाया शानदार शतक, तो सहवाग ने दिया ये नया नाम, सचिन हुए भावुक appeared first on SportzWiki Hindi.