Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम से बाहर

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर को एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है. एडिलेड में होने वाले इस पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है.

ओपनर बल्लेबाज मार्कस हैरिस को मिला डेब्यू का मौका 

आपकों बता दे, कि ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने ओपनर बल्लेबाज मार्कस हैरिस को डेब्यू का मौका दिया है. मार्कस हैरिस ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. जिसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में मौका मिला है. वह पहले टेस्ट मैच में एरोन फिंच के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आयेंगे.

इस तीन खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने नहीं दी जगह 

आपकों बता दे, कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पीटर सिडल, क्रिस ट्रिमेन और मिचेल मार्श को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है. हालाँकि, उम्मीद लगाई जा रही थी, कि मिचेल मार्श को इस प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम के मैनेजमेंट ने मिचेल मार्श को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है. मिचेल मार्श से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने पीटर हैंडसकॉम्ब को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है.

इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

मार्कस हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान खवाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंडसकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिन्स, मिचेल स्टार्क, जोश हैज़लवुड, नाथन लियोन

यहाँ देखें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अधिकारिक ट्वीट 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post AUSvsIND : पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.