भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
तीसरे टेस्ट मैच में भारत की ओपनिंग करने के पांच प्रबल दावेदार है और आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.
केएल राहुल

केएल राहुल ने शुरूआती दोनों टेस्ट मैचों में भारत के लिए ओपनिंग की थी. वह शुरूआती दोनों टेस्ट मैचों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. हालाँकि, तीसरे टेस्ट में भी वह भारत के लिए ओपनिंग करने के प्रबल दावेदार होंगे.
मुरली विजय

मुरली विजय ने सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैचों में ओपनिंग करते हुए 4 पारियों में 49 रन बनाये थे. भले ही मुरली विजय शुरूआती दो टेस्ट मैचों में फ्लॉप साबित हुए हो, लेकिन सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बतौर ओपनर वह टीम की प्लेइंग इलेवन में खेल सकते है.
मयंक अग्रवाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को अपने डेब्यू का मौका मिल सकता हैं.
वह शानदार फॉर्म में है. उन्होंने इंडिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका दे सकता है. वह एक स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज है, इसलिए उन्हें ओपनिंग की पोजीशन पर मौका मिल सकता है.
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने पहला टेस्ट मैच बतौर मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में खेला था, लेकिन वह ओपनिंग करने की भी काबिलियत रखते है. तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा भारत के लिए बतौर ओपनर एक अच्छा विकल्प हो सकते है.
पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल भी भारत के लिए पूर्व में ओपनिंग कर चुके है. वह अपनी घरेलू टीम गुजरात के लिए भी ओपनिंग हो करते है. वह ओपनिंग करने के साथ विकेटकीपिंग की भी भूमिका निभा सकते है. पार्थिव पटेल के रूप में भी भारत के पास तीसरे टेस्ट में ओपनिंग का अच्छा विकल्प है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : तीसरे टेस्ट में यह पांच भारतीय खिलाड़ी है ओपनिंग करने के दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.