टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर से चोट के बाद वापसी कर चुके है. अपने ही पहले ही रणजी मैच में पांच विकेट हासिल करने के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस साबित कर दी है. जिसके बाद खबर आ रही है टीम मैनजमेंट हार्दिक पंड्या को एक बार फिर से टेस्ट टीम में चाहते है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम में जुड़ सकते है.
तीसरे मैच में टीम जुड़ सकते है हार्दिक पंड्या

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक चयनसमिति ने पांड्या पर ही ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला छोड़ दिया है.आप को बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह वानखेड़े स्टेडियम में रणजी खेल रहे पांड्या को देखने पहुंचे थे. पांड्या बड़ौदा के लिए मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं. जहां पांड्या ने मुंबई के खिलाफ पहली पारी में शानदार पांच विकेट हॉल भी लिया था.

पांड्या करीबन तीन महीने से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं, ऐसे में अगर पांड्या फिट हैं तो वनडे सीरीज से पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजना सही फैसला होगा. रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट पांड्या को 26 दिसंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया भेजने का पूरा मना बना चुका है.
खुद कर चुके है साबित

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कमर की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और वो अपनी फिटनेस साबित करने के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं. पांड्या ने रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड में मुंबई के खिलाफ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए है पांड्या ने पहली पारी में 81 रन देकर पांच बल्लेबाज़ों का शिकार किया था.

आप को बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को चोट लग गई थी और इसी वजह से वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. यही नहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज में भी पांड्या को बाहर ही रहना पड़ा था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज़ के लिए चुनी गई टीम में भी वो इस चोट के चलते ही अपनी जगह नहीं बना सके थे.
The post AUSvsIND: यो-यो टेस्ट पास करने के बाद मयंक अग्रवाल के साथ टीम इंडिया से जुड़ने ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकता है यह खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.