भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया था. इस पहले टेस्ट मैच को भारत की टीम ने 31 रन से जीत लिया था.
इसके बाद पर्थ में खेला गया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 146 रन के अंतर से जीत लिया था. मेलबर्न के मैदान पर खेला गया सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अब भारत की टीम ने 137 रन के अंतर से जीत लिया है.
ऑस्ट्रेलिया टीम की हो रही जमकर आलोचना

भारतीय टीम ने चेतेश्वर पुजारा के शानदार 106 रन शतक के दम पर अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर घोषित की थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे मात्र 151 रन पर आउट हो गई.
इसके बाद पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 292 रन की बढ़त हासिल हुई और भारत ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर घोषित की थी.
ऑस्ट्रेलिया को 399 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 261 रन पर आल आउट हो गई और मैच को भारत ने जीत लिया है. वहीं दूसरी तरफ हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर आलोचना हो रही है.
टीम की हार के बाद कुछ ये बोले पेन

भारत की गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ़ करते हुए टिम पेन ने कहा, कि
“यह काफी निराशाजनक रहा. अनुभवहीन बल्लेबाजी के साथ खेलने का यही नतीजा है. जिस तरह से हमने पर्थ में साझेदारी की वो काफी शानदार था उसी तरह की साझेदारी की हमे यहां जरूरत है. हमारे टॉप 6 बल्लेबाज काफी अनुभवी हैं, लेकिन मुझे लगता है, कि मौजूदा समय में हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी अटैक के सामने खेल रहे हैं.”
ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद कप्तान टिम पेन ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,
“हम इस हार से कुछ पॉजिटिव चीजें लेकर आगे बढ़ेंगे. सिडनी के हालात यहाँ से काफी अलग होंगे. यहाँ की पिच काफी शानदार थी. कमिंस एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी है, उसने काफी शानदार प्रदर्शन किया. उसने हर क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया. भारत को इस जीत का क्रेडिट जाता है, जिसने ऐसी पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अगला साल हमारे लिए काफी शानदार होने वाला है, ये साल हमारे लिए काफी खराब रहा. हम चाहते हैं दूसरे खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन करें.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: भारत और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मौजूदा समय की सर्वश्रेष्ठ टीम मानते हैं टिम पेन appeared first on SportzWiki Hindi.