भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के दुसरे दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. मैच के दुसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पारी घोषित कर, ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटके देने के लिए बल्लेबाजी करने को बुलाया. रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाएं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविन्द्र जडेजा का विकेट जैसे ही गिरा विराट ने पारी घोषित कर दी.
पुजारा का शानदार शतक कोहली शतक से चुके
That's lunch! Pujara (103*) and Kohli (69*) bat through the morning with India going to the break at 2-277: https://t.co/0glOblMnaq #AUSvIND pic.twitter.com/Rk4x3nYrON
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2018
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की ‘दीवार’ कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन आज नाथन लियोन की गेंद पर चौका जमाते हुए पुजारा तिहरी रनसंख्या तक पहुंचे. मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनका यह दूसरा और कुल मिलाकर 17वां शतक रहा.
मिचेल स्टार्क की गेंद का शिकार हुए विराट कोहली
Gee the Aussies needed that! Virat Kohli gone for 82…#AUSvIND | @toyota_aus pic.twitter.com/7BHMbcZawn
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2018
तीसरे सत्र के पांचवे ओवर में ही मिचेल स्टार्क की एक ऊंची गेंद को विराट कोहली ने उसे थर्ड मैन के ऊपर से निकालने के लिए दिशा दी लेकिन वे एरोन फिंच के हाथों लपक लिए गए. स्टार्क की यह गेंद काफी ऊंची थी, लेकिन विराट ने उसे दिशा देनी चाही, पर गेंद सीधी फिंच के हाथों में चली गई और विराट को पवेलियन वापस जाना विराट ने 204 गेंदों पर 9 चौकों के साथ 83 रन बनाए.
रोहित शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी, भारत ने 443 रन पर पारी घोषित कर दी
Rohit and Pant went on the attack against Starc, but the Aussie quick soon got one back! #AUSvIND | @bet365_aus pic.twitter.com/ShXrbrbWsI
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2018
दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 443 रन पर घोषित कर दी. भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाए. पहली पारी में भारत की रोहित शर्मा ने नाबाद 63 रन बनाए. इसके अलावा रहाणे और पंत ने भी उपयोगी पारी खेली.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमिंस ने 3 और स्टार्क ने 2 विकेट लिए. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक सात बार बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेले हैं, लेकिन एक भी जीत नहीं पाया है. बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत को पांच बार हार मिली है, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: दूसरे दिन रोहित शर्मा और पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया को किया मैच से बाहर, पूरे दिन छाए रहे हिटमैन appeared first on SportzWiki Hindi.