इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया बीच 6 दिसंबर को चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज से पहले भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई। जिसमें दोनों टीमें 1—1 मैच जीतकर बराबरी पर रही और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
सचिन तेंदुलकर ने कंगारूओं से पार पाने के लिए विराट बिग्रेड को दिया ये जीत का मंत्र
अब 6 दिसंबर से होने वाली टेस्ट श्रृंखला दोनों देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम के पास ये सीरीज जीतने का बहुत अच्छा मौका है। क्योंकि आॅस्ट्रेलिया टीम साउथ अफ्रीका में बॉल टेंपरिंग के कारण संभल नहीं पाई है और उसके आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ इस कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे है।
इसी बीच आॅस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन ने बड़ा खुलासा कर दिया हैं कि हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए घातक साबित हो सकते है। ये गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से विराट को परेशान कर सकते है और विराट को खुलकर रन नहीं बनाने देंगे। साथ ही पेन ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले अपनी तेज गेंदबाजों से अपील की हैं कि वो टेस्ट श्रृंखला के दौरान अधिक भावुक न हो और अपनी गेंदबाजी से न भटके। पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए ओपनिंग को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। क्योंकि प्रेक्टिस मैच में ओपनर पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए थे। ऐसे में अब समस्या खड़ी हो गई हैं कि केएल राहुल के साथ मुरली विजयी को उतारा जाया या रोहित शर्मा को उतारा जाया।