Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: तीसरे दिन तक भारत की स्थिति मजबूत, पुजारा और शमी के सामने बेबस नजर आई ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट का आज तीसरा दिन खत्म हुआ. भारतीय टीम ने अब तक 166 रनों की बढ़त बना ली है. भारत की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. हालांकि के एल राहुल मिले बेहतरीन शरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाएं, लेकिन उन्होंने 44 रन की अच्छी पारी खेली.

विराट और पुजारा ने भारतीय टीम को संभाला 

भारतीय कप्तान विराट कोहली और पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले चतेश्वर पुजारा ने सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद टीम को संभाला. एक तरफ विराट दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले ही नाथन लियोन का शिकार हो गएं. कोहली ने 104 गेंद में 34 रन बनाएं.   वहीँ पुजारा 40 और रहाणे 1 रन बना कर नाबाद हैं. भारत ने 3 विकेट खो कर 151 रन बनाएं.

मुरली विजय ने एक बार फिर किया निराश

बता दें, मुरली विजय ने 53 गेंद का सामना किया और 18 रन बनाएं. पृथ्वी शॉ की जगह मिले इस मौके को यह खिलाड़ी भुना नहीं पाया. भारतीय समय अनुसार मैच 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ. ऑस्ट्रेलिया कि पूरी टीम 235 रन बना कर ऑल आउट हो गई इस तरह भारतीय टीम 15 रन की बढ़त हासिल हुई. पहली पारी ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे अधिक 72 रन बनाए. इसके अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 34, उस्मान ख्वाजा ने 28 और मार्कस हैरिस ने 26 रन बनाए.

रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए

भारत के लिए इस पारी में रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा इशांत शर्मा और शमी को दो-दो सफलताएं मिली. ऑस्ट्रेलिया के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहें. शमी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट अपने नाम किएं. उन्होंने ट्रेविस हेड और जोस हेज़लवुड को अपना शिकार बनाया.

तीसरे दिन पंत ने बनाया ये रिकॉर्ड 

पंत ने पहली पारी में उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, टिम पेन, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के कैच लपके.पंत की उम्र 21 साल है और उन्होंने इस प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वो महेंद्र सिंह धौनी का अच्छा रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में छह कैच लपकने वाले पंत दुनिया के छठे विकेटकीपर हैं.

भारत की पहली पारी 250 रनों पर सिमट गई थी 

भारत की पारी 250 रनों पर सिमट गई. भारत ने एक समय 41 रनों पर ही अपने चार शुरुआती बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. ये तो चेतेश्वर पुजारा थे, जिनके शतक (123 रन)  की बदौलत भारत की पहली पारी 250 के पार जा पाई.

नंबर 3 पर बैटिंग करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को झेला और एक छोर संभालते हुए भारत को 250 रनों के पार ले गए.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

 

The post AUSvsIND: तीसरे दिन तक भारत की स्थिति मजबूत, पुजारा और शमी के सामने बेबस नजर आई ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.