Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, एडिलेड टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद ट्विटर पर जमकर उड़ा इस भारतीय खिलाड़ी का मजाक

एडिलेड में खेले गये पहले टेस्ट मैच को भारत ने 31 रन से अपने नाम कर लिया है। भारत को इस जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों जो जमकर परेशान किया। अंतिम तीन विकेट चटकाने में भारतीय टीम को 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया और एक समय जीत दूर भी दिखने लगी थी।

तेज गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने आज शानदार गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने अपनी अच्छी लाइन- लेंथ से बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। इसमें सभी गेंदबाजों को अफलता भी मिली।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं ईशांत शर्मा ने 1 बल्लेबाज को आउट किया। हालाँकि, रविचन्द्रन अश्विन ने मैच के अंतिम दिन विकेट के लिए तरसते दिखे।

बेअसर दिखे अश्विन

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन मैच के अंतिम दिन विकेट के लिए लगातार जूझते दिखे। ऑस्ट्रेलिया टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी उनकी गेंदबाजी से परेशानी नहीं हो रही थी।

इसी गेंदबाजी की वजह से ट्विटर पर अश्विन की जमकर आलोचना हुई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जमकर तारीफ हुई।

आईये देखते हैं लोगों ने क्या कहा:

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post AUSvsIND, एडिलेड टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद ट्विटर पर जमकर उड़ा इस भारतीय खिलाड़ी का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.