Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- भारत के घरेलू क्रिकेट का मजाक उड़ाने वाले कैरी ओ किफ ने अब मांगी भारत से माफी

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है।  मेलबर्न में खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल को बाहर कर युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को डेब्यू करने का मौका दिया गया।

मयंक अग्रवाल ने डेब्यू का उठाया पूरा फायदा

मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू का पूरा फायदा उठाते हुए अपनी घरेलू क्रिकेट की फॉर्म को जारी रखा और डेब्यू पारी में ही 76 रनों की शानदार पारी खेल अपने आपको साबित किया।

मयंक अग्रवाल पिछले लंबे समय से शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलने को लेकर भी लंबा इंतजार किया आखिर उन्हें 27 साल की उम्र में मौका मिला और उन्होंने बढ़िया फायदा उठाया।

मयंक अग्रवाल के प्रदर्शन पर इस कंगारू खिलाड़ी ने उठाए थे सवाल

मयंक अग्रवाल ने ने डेब्यू का मौका मिलते ही शानदार फॉर्म दर्शायी और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया, लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने कैरी ओ किफ ने एक अजीब सा कमेंट करके भूचाल ला दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों के साथ वैसे भी ये है कि वो भारतीय खिलाड़ियों की सफलता नहीं पचा सकते हैं ऐसी ही स्थिति कैरी ओ किफ के साथ भी हुई तो उन्होंने मयंक अग्रवाल की घरेलू फॉर्म और उनके प्रदर्शन को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए।

कैरी ओ किफ ने बतायी तिहरे शतक की पारी खेली रेलवे कैंटीन स्टाफ के खिलाफ

कैरी ओ किफ ने मयंक अग्रवाल के द्वारा घरेलू क्रिकेट में किए गए प्रदर्शन को लेकर मजाक उड़ाते हुए  कहा कि

“स्पष्ट रूप से रेलवे कैंटीन स्टाफ के खिलाफ उन्होंने तिहरा शतक बनाया। उस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी वेटर और शेफ थे।”

 

इसके बाद क्या था ओ किफ को भारतीय फैंस के निशाने पर तो आना ही था। भारतीय फैंस ने ओ किफ की जबरदस्त खिंचाई करते हुए खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद कैरी को अपने इस कमेंट के लिए माफी मांगनी पड़ी।

अब अपने कमेंट को लेकर मांगी माफी

कैरी ने कहा कि

“मैं भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अग्रवाल के रनों का उल्लेख कर रहा था और इस तरह की प्रतिक्रिया दी। हां मैं वहां पर उनके मानकों को ध्वस्त कर रहा था। ये जुबान है। वहां बहुत रन बनाए गए। मैं माफी मांगता हूं अगर किसी को इसको लेकर चोट पहुंची हो तो।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- भारत के घरेलू क्रिकेट का मजाक उड़ाने वाले कैरी ओ किफ ने अब मांगी भारत से माफी appeared first on SportzWiki Hindi.