Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- इशांत शर्मा ने डाली लगातार नो बॉल, अम्पायर का ध्यान न जाने पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अभी तो पहला ही टेस्ट मैच हुआ है और विवादों ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया था जहां मेहमान भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनायी थी।

ईशांत शर्मा की एक ओवर में सीरियल नो बॉल को अंपायर ने किया नजरअंदाज

एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद दूसरा टेस्ट शुरू होने को है लेकिन एडिलेड में भारतीय टीम के गेंदबाज ईशांत शर्मा और अंपायर के द्वारा की गई एक बड़ी चूक से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बुरी तरह से नाराज हैं।

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने एडिलेड में  खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक ओवर में लगातार कई नो बॉल डाली थी लेकिन अंपायर ने इस पर कोई फैसला ही नहीं दिया।

ईशांत शर्मा की लगातार नो बॉल पर भड़ते पूर्व कंगारू दिग्गज

एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच का एक वीडिया सोशल मीडिया पर छा गया है जिसमें ईशांत शर्मा एक के बाद एक लगातार कई नो बॉल फेंक रहे हैं लेकिन अंपायर का इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहा।

इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर भड़के हुए हैं और उन्होंने इस मामले को लेकर कड़ी आलोचना की। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जहां अपनी प्रतिक्रिया में इसे अंपायर पर अंधेरे में रखने की बात की ।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का रिएक्शन

रिकी पोंटिंग ने कहा कि उस ओवर में वो स्पष्ट रूप से तीन या चार बार फ्रंट लाइनर रहे। इसे नो बॉल नहीं कहा। इस खेल में ये स्वीकार्य नहीं है कि ये कोई चूक है। मैंने कई सालों से ये कहा कि अंपायर आगे की लाइन ईमानदारी से नहीं देखते हैं। ये तो स्पष्ट दिख रहा है। जैसी कि सभी जानते हैं, विकेट गिरने पर ही उन्हें देखा जाता है। जहां तक मेरा मानना है ये सही नहीं है।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज डेनियल फ्लेमिंग ने अंपायरों पर आलसी होने का आरोप लगाया। फ्लेमिंग ने कहा “मुझे लगता है कि वे आलसी हो गए हैं। ये बल्लेबाजी पर भारी पड़ा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को इससे और रन मिल सकते थे।”

ब्रेड हॉज ने इस पर अपनी राय देते हुए ईशांत शर्मा को ही सीरियल अपराधी बता दिया। हॉज ने कहा कि “मुझे समझ नहीं आता है कि एक तेज गेंदबाज खुद के लाइन के ऊपर कैसे ले आता है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- इशांत शर्मा ने डाली लगातार नो बॉल, अम्पायर का ध्यान न जाने पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.