Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वीडियो: विराट कोहली के आउट होते ही टिम पेन ने मुरली विजय के सामने कहे विराट को अपशब्द

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों के बीच बंटर शुरू हो गया है जो चौथे दिन भी जारी रहा। इस तरह से पहले टेस्ट मैच में शांति के बाद आखिर तनातनी ने दूसरे टेस्ट मैच में अपनी एन्ट्री कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पर्थ टेस्ट में मजबूत स्थिति में

इस तनातनी के माहौल के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 287 रनों का एक मुश्किल लक्ष्य रखा जिसके सामने भारतीय टीम के चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक 112 रनों के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई है।

आज लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 243 रनों के स्कोर पर सिमटी और उन्होंने भारत पर पहली पारी के आधार पर बनायी 43 रनों की बढ़त के साथ कुल 286 रनों की बढ़त बनायी थी।

भारत को दूसरी पारी में लगे शुरुआती झटके, विजय-विराट ने कुछ संभाला

भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन भारत को महज 13 रन के स्कोर पर ही 2 झटके लग गए। भारत के लिए केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी रहा तो वहीं पुजारा दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सके।

इसके बाद मैदान में विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने पुजारा के साथ धीरे-धीरे भारतीय टीम की पारी को आगे बढ़ाया लेकिन भारत के 48 रन के स्कोर पर विराट कोहली 17 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार बने।

विराट के आउट होते ही टिम पेन ने मुरली विजय को छेड़ा

फिर क्या था भारतीय टीम के कप्तान ने कल जिस तरह से कंगारू कप्तान टिम पेन को छेड़ा था उसी तरह से इस बार टिम पेन भारतीय बल्लेबाजों को छेड़ने लग गए। इसी दौरान टीवी पर टिम पेन मुरली विजय को कुछ कहते नजर आए।

टिम पेन की जो आवाज रिकॉर्ड हुई उसमें वो विजय से कह रहे हैं कि “मुरली मैं जानता हूं वो आपके कप्तान हैं। लेकिन आप उन्हें एक इन्सान के रूप में गम्भीरता से नहीं ले सकते हैं।” वैसे मुरली विजय ने टिम पेन की इस बात को अनसुना करते हुए बात को वहीं पर खत्म कर दिया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- वीडियो: विराट कोहली के आउट होते ही टिम पेन ने मुरली विजय के सामने कहे विराट को अपशब्द appeared first on SportzWiki Hindi.