Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: भारतीय टीम ने चार तेज प्रमुख गेंदबाजों को दिया मौका, इससे पहले इतनी बार हुआ है ऐसा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गयी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम में दो बदलाव किये गये हैं। रोहित की जगह हनुमा विहारी को मौका दिया गया है वहीं रविचन्द्रन अश्विन की जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है।

टीम में चार तेज गेंदबाज

भारतीय टीम हमेशा अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर रही है। पिछले कुछ सालों में टीम के पास बेहतर तेज गेंदबाज आये हैं। यही वजह है कि टीम ने अब एशिया से बाहर पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम में चार प्रमुख तेज गेंदबाज शामिल किये गये हैं। इसमें ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इसके साथ ही टीम स्पिनर नहीं है।

तीसरी बार टीम में चार तेज गेंदबाज

पहली बार भारत 2012 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पर्थ टेस्ट में ही भारतीय टीम ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला लिया था। इस मैच में जहीर खान, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और विनय कुमार टीम में थे। उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 37 रन से जीता था।

दूसरी बार इसी साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जोहान्सबर्ग टेस्ट में भारत की टीम में चार टेस्ट तेज गेंदबाज शामिल किए गए थे। जोहान्सबर्ग टेस्ट में इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की थी। इस मैच को भारत ने 63 रन से अपने नाम किया था।

कहीं बड़ी गलती तो नहीं?

भारतीय क्रिकेट टीम करीब 80 साल से क्रिकेट खेल रही है लेकिन यह सिर्फ चौथा मौका है जब टीम मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। चार तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर कहीं भारतीय टीम ने बड़ी गलती तो नहीं कर दी।

टीम के पास हनुमा विहारी के रूप में पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज है लेकिन हमें 2012 का पर्थ टेस्ट नहीं भूलना चाहिए। उस मैच में भारत के सभी तेज गेंदबाजों ने 4 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए थे।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: भारतीय टीम ने चार तेज प्रमुख गेंदबाजों को दिया मौका, इससे पहले इतनी बार हुआ है ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.