भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. भारत द्वारा दिए गए 399 के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम हासिल नहीं कर पाई. भारत के जीत के बीच पैट कमिंस आ गए थे. लेकिन उनको सुबह बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तब भारतीय गेंदबाजों ने उनको जल्द आउट कर दिया.
हार के बाद क्या बोले टिम पेन?

हमने पर्थ में कुछ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन यहां निराशाजनक था. हम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहे हैं, और हमें सिडनी से पहले सकारात्मक खोज करनी होगी.एक और बड़ी चुनौती सामने आ रही है. हमने बल्लेबाजी क्रम के बारे में बहुत कम चर्चा की है, लेकिन सिडनी में परिस्थितियां अलग होंगी, इसलिए हम सबसे अच्छे फॉर्मूले को अपनाने का फैसला करेंगे.
हार के बाद खराब विकेट को ठहराया जिम्मेदार

वैसे यहां कि पिच अच्छी थी, हालांकि कुछ लोगों का मानना था कि यह एक ‘खराब विकेट’ है. कमिंस पूरी सीरीज में शानदार रहे हैं.उनमें क्वालिटी हमेशा से थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई पब्लिक उनके प्रयास को देख सकती है. हमें उसका साथ देने के लिए कुछ और लोगों की जरूरत है”
बता दें, इस साल टिम पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया मात्र एक टेस्ट मैच जीता है.
ऑस्ट्रेलिया टीम 89.3 ओवर में 261 रन बनाकर आउट हो गई और उसे 137 रन की हार का सामना करना पड़ा

भारत की इस जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही, जिन्होंने पहली पारी में छह विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में तीन बल्लेबाजों को आउट किया. ऑस्ट्रेलिया टीम 89.3 ओवर में 261 रन बनाकर आउट हो गई और उसे 137 रन की हार का सामना करना पड़ा. मैच के अंतिम दिन जब बारिश के कारण खेल निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया था तो यह आशंका गहराने लगी थी कि कहीं भारत को जीत से वंचित नहीं होना पड़े
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: भारत से मिली हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.