पहले एडिलेड टेस्ट में हार का मुंह देखने के बाद पर्थ के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने प्रतियोगी टीम यानी की भारत के खिलाफ शानदार शुरुआत की हैं। पहले टाइट मैच में फ्लॉप रहने वाले एरॉन फिंच ने जहां बेहतरीन अर्धशतक तो वहीं फिंच ने मार्कस हैरिस के साथ बेहतरीन साझेदारी करते हुए शतकीय पारी खेली।
लेकिन इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच महज 50 रनों के साथ ही बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। इस मैच से पहले पर्थ की पिच को भारतीय गेंदबाजों के लिए काफी मददगार बताया गया था।
लेकिन पहले दिन के मैच को देखकर ऐसा नहीं लगता हैं। कि पर्थ की पिच भारतीय गेंदबाजों को किसी भी तरह की कोई मदद मिलेगी। भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट करते हुए अपनी टीम को आगाह किया हैं कि पर्थ की ये नई पिच भारतीय टीम को परेशान कर सकती हैं।
मास्टर ब्लास्टर का ट्वीट

बता दें कुछ समय पहले सचिन ने अपने खेल के अनुभव के आधार पर पिच को लेकर कुछ बातें की थी। जो इस मैच के दौरान सच होती हुई नजर आ रही हैं।
इस बेहतरीन खिलाड़ी ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, “मुझे लगता हैं कि जैसे -जैसे समय बीतता जाएगा। ये पिच और ज्यादा सख्त होती जाएगी। जिससे गेंद में और ज्यादा तेज़ी और उछाल देखने को मिलेगा। “
पर्थ के मैदान में चार गेंदबाजों के साथ टीम इंडिया

बता दें भारतीय टीम के कप्तान कोहली के पास अश्विन की जगह जडेजा को टीम में शामिल करने का एक बेहतरीन विकल्प था। जडेजा न सिर्फ टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी करते बल्कि आठवें नंबर पर खेलते हुए खूब रन भी इकट्ठा करते।
जडेजा के टीम में आने से टीम को और मजबूती मिलती। लेकिन कोहली ने इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए। दूसरे टेस्ट मैच में चार गेंदबाजों के साथ उतरने का कठिन फैसला लिया।
उन्होंने उमेश यादव का चयन करते हुए हनुमा विहारी पर भरोसा किया। वहीं दूसरी तरफ विहारी ने कोहली के भरोसे को कायम करते हुए मार्कस हैरिस का अहम विकेट चटकाया।
सचिन का ट्वीट टीम के लिए खतरे की घंटी

तेंदुलकर का ये ये ट्वीट भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी की तरह साबित हो सकता हैं। बता दें भारतीय टीम को इस पिच पर दूसरी और चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी है। टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन देना होगा।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन से ही सच साबित हो रही है सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.