Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा, ये युवा करेगा तीसरे टेस्ट में डेब्यू

इंटरनेट डेस्क। मेलबर्न में कल से यानी कि 26 दिसंबर से भारत और कंगारू टीम के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा। मेलबर्न में खेले जाने वाले इस तीसरे रोमांचक मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में एक—एक मैच जीतकर बराबरी पर है।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ T20-ODI के लिए टीम इंडिया की घोषणा, इस दिग्गज की हुई वापसी

इसी के साथ आपको बता दे कि मीडिया से खबर मिल रही हैं कि एडिलेड और पर्थ में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय उम्मीद के अनुसार अपना प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसलिए राहुल और विजय को बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट के लिए मयंक अग्रवाल को तीसरे टेस्ट में शामिल किया गया है। इसी के साथ मयंक अग्रवाल अपने अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर का आगाज करेंगे!

मयंक अग्रवाल के साथ ही भारतीय टीम में तीसरे टेस्ट के लिए आर अश्विन के चोटिल होने के कारण हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है साथ ही हिटमैन रोहित शर्मा की तीसरे टेस्ट मैच में वापसी हो गई है।इसी के साथ आपको बता दें भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि भारतीय टीम ने करीब 70 सालों से कंगारू धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने पहला मैच 31 रनों से और कंगारूओं ने दूसरा टेस्ट 146 रनों से जीता था।

तीसरे टेस्ट के लिए ये हैं भारतीय टीम:विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह