Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वीडियो: नाथन लियोन ने मैच के बाद मिचेल स्टार्क से लिया कैमरे के सामने अपनी पैंट खींचने का बदला

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को पूरी तरह से बैकफूट पर धकेल दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया है 287 रनों का टारगेट

पर्थ टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी अपने तीसरे दिन के स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 132 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पहले सेशन में संभल कर खेलते हुए बढ़त को 200 के पार पहुंचाया।

Perth Test: host bowlers' havoc, defeat to India

लंच तक 200 से ज्यादा रनों की बढ़त बनाकर अच्छी स्थिति में रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को इसके बाद कुछ झटके लगे और देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया की टीम चायकाल से पहले ही दूसरी पारी में 243 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 287 रनों का लक्ष्य दिया।

चौथे दिन के खेल के बाद नाथन लियोन की मिचेल स्टार्क के साथ मस्ती

भारतीय टीम को 287 रनों का लक्ष्म मिला लेकिन उनकी शुरुआत बहुत ही खराब रही और पहले दो विकेट केवल 13 रन के स्कोर पर चलते बने। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने संभलकर खेलने की कोशिश जरूर की लेकिन दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 112 रनों के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम पर सीरीज को बराबरी पर करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। मैच के चौथे दिन की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़िया गेंदबाजी करने वाले मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने सुर्खियां बटोरी।

इंटरव्यू दे रहे स्टार्क को लियोन ने की चिढ़ाने की कोशिश

दरअसल दिन के खेल की समाप्ति के बाद मिचेल स्टार्क फॉक्स स्पोर्ट्स के पोस्ट डे प्रोग्राम में इंटरव्यू दे रहे थे। तभी मैदान में फॉक्स स्पोर्ट्स के इंटरव्यू सेट की एक तरफ नाथन लियोन खड़े हो गए।

नाथन लियोन इस दौरान इंटरव्यू दे रहे मिचेल स्टार्क को बार-बार चिढ़ाने की कोशिश करते दिखे। लियोन ने मजाक मस्ती में मिचेल स्टार्क का ध्यान भटकाने की कोशिश की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चला है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post AUSvsIND- वीडियो: नाथन लियोन ने मैच के बाद मिचेल स्टार्क से लिया कैमरे के सामने अपनी पैंट खींचने का बदला appeared first on SportzWiki Hindi.