Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: भारत को लगा विराट झटका, रविचन्द्रन अश्विन के बाद एक और खिलाड़ी हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले चोटिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन अपनी चोट के चलते नहीं खेल पाये थे. अब बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारतीय प्रशंसकों के लिए एक और बुरी खबर आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम का एक और महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल हो गया है. तीसरे टेस्ट से पहले इस भारतीय खिलाड़ी का भी चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ी परेशानी हैं.

रविन्द्र जडेजा हैं चोटिल 

आपकों बता दें, कि रविन्द्र जडेजा चोटिल है. उनके चोट की पुष्टि खुद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने एक बयान में की है. बताया जा रहा है, कि रविन्द्र जडेजा को कंधे की चोट है और अपनी इसी कंधे की चोट के चलते वह शुरूआती दो टेस्ट मैच भारत के लिए नहीं खेल पाये थे. उनके कंधे की चोट का फिलहाल इलाज चल रहा है.

चोट के चलते मेलबर्न टेस्ट से भी रह सकते हैं बाहर 

आपकों बता दे, कि अपनी चोट के चलते रविन्द्र जडेजा मेलबर्न टेस्ट मैच से बाहर हो सकते है. 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन इस टेस्ट मैच में रविन्द्र जडेजा के खेलने के आसार बहुत कम दिख रहे है.

आपकों बता दे, कि रविन्द्र जडेजा की चोट को लेकर खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है.

 

ऐसा रहा है रविन्द्र जडेजा का अबतक का करियर 

आपकों बता दे, कि रविन्द्र जडेजा ने अबतक कुल 39 टेस्ट मैच, 144 वनडे मैच और 40 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है. जडेजा ने टेस्ट में 185 विकेट, वनडे में 169 विकेट व टी-20 में 25 विकेट हासिल किये है. टेस्ट में वह 32.44 की औसत से 1395 रन बना चुके है. वहीं वनडे में उन्होंने 30.96 की औसत से 1982 रन बनाये हुए है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: भारत को लगा विराट झटका, रविचन्द्रन अश्विन के बाद एक और खिलाड़ी हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.