Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन इस वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी बाजू पर बांधी थी काली पट्टी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जीत की तैयारी पूरी कर ली है जो अब जीत से महज 6 विकेट की दूरी पर खड़ी है।

भारतीय टीम एडिलेड टेस्ट मैच में जीत के कगार पर

एडिलेड टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 307 रनों के स्कोर पर आउट हुई और उन्हें पहली पारी में मिली 15 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य मिला।

Adelaide Test: Ashwin, Shami push Australia into back-foot

ऐसे में इस लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई है और उन्होंने चौथे दिन के खेल के खत्म होने तक 104 रनों के स्कोर पर ही 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बाजू पर बांधी थी काली पट्टी

बहरहाल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच पर तो हर किसी की नजरें थी, लेकिन साथ ही इस टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बाजु पर काली पट्टी बांधी देखी गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को मैच के दौरान काली पट्टी बांधे तो कईयों ने देखा होगा, लेकिन उन्हें शायद ही इसका कारण मालूम हो लेकिन हम आपको बता देते हैं कि आखिर किस कारण से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज कॉलिन गेस्ट के निधन पर श्रद्धांजलि दी कंगारू खिलाड़ियों ने

तो आपको बता दें कि शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज कॉलिन गेस्ट का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। इसी कारण से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कॉलिन गेस्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए काली पट्टी अपनी बाजू पर बांधी थी।

India is ready for maximum practice match with CA

आपको ये भी बात दें कि कॉलिन गेस्ट ने अपने क्रिकेट करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 टेस्ट मैच खेला। जिसमें वो अपने नाम कोई विकेट हासिल नहीं कर सके लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 36 मैच खेले जिसमें 115 विकेट झटके।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन इस वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी बाजू पर बांधी थी काली पट्टी appeared first on SportzWiki Hindi.