Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: विराट कोहली की इस समझदारी से बैकफूट पर ऑस्ट्रेलिया, जीत से बस कुछ कदम दूर है भारत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के नियमित तौर पर विकेट गिरते गएं. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चार विकेट खो कर   104 रन बना लिए थे. अब भारतीय टीम जीत से बस छ कदम दूर है.

भारत की दूसरी पारी 307 रन पर सिमट गई

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 219 रन की जरूरत है.गौरतलब है कि भारत को पहली पारी के आधार पर 15 रनों की बढ़त मिल गई. भारत की दूसरी पारी 307 रन पर सिमट गई. इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों का टारगेट मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी दूसरी पारी में खराब शरुआत करी.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत हुई खराब 

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी की शुरुआत बहुत मुश्किल साबित हुई. पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए ईशांत शर्मा ने दूसरी ही गेंद पर एरॉन फिंच को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. जिसके बाद फिंच ने DRS लिया और रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद नो बॉल है. इस तरह फिंच को जीवनदान मिल गया.

शमी-अश्विन ने की बेहतरीन गेंदबाजी 

बता दें, 28 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा. इस बार फिंच भाग्यशाली नहीं रहे और रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे पंत को कैच दे बैठे. हालांकि रिप्ले ये साफ़ दिख रहा था वो आउट नहीं थे. फिंच 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शमी ने 44 रन के स्कोर पर मार्कस हैरिस को पंत के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया. हैरिस 26 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए.

रोहित शर्मा ने लपका शानदार कैच 

अश्विन ने उस्मान ख्वाजा को रोहित शर्मा के हाथों कैच करा कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. ख्वाजा 8 रन बनाकर आउट हुए.इसके बाद शमी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब और शॉन मार्श के बीच बन रही पार्टनरशिप पर ब्रेक लगा दिया. हैंड्सकॉम्ब शमी की गेंद पर पुजारा को आसान सा कैच दे बैठे. हैंड्सकॉम्ब 40 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए.

पुजारा-रहाणे ने टीम को इस स्थिती में पहुंचाया

चेतेश्वर पुजारा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) के अर्धशतकों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 307 रन बनाए. इसी के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों की चुनौती दी है.

विराट ने की शानदार कप्तानी

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज काफी समझदारी से कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को बैकफूट पर धकेल दिया. भारतीय कप्तान ने अश्विन से लगातार गेंदबाजी करा ऑस्ट्रेलिया को बैकफूट पर लाकर खड़ा कर दिया. भारतीय गेंदबाजों का विराट ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को उठने का मौका तक नहीं दिया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: विराट कोहली की इस समझदारी से बैकफूट पर ऑस्ट्रेलिया, जीत से बस कुछ कदम दूर है भारत appeared first on SportzWiki Hindi.