सोमवार यानी की आज एडिलेड के मैदान में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच को भारत ने 31 रनों के साथ अपने नाम कर लिया हैं। भारत को पहला टेस्ट मैच अपने नाम करने के लिए काफी ज्यादा मशक्क्त करनी पड़ी।
इस मैच के दौरान जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया, तो वही भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने विरोधी टीम के बल्लेबाज भी रन इकट्ठा करने के लिए पसीना बहाते हुए दिखाई दिए।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच के बाद सौरव गांगुली ने भी अपनी राय व्यक्त की हैं।
अंत भला तो सब भला
Awesome win…this match is an example of “Aant Bhala toh sab bhala”…after a super poor start on day One @indiatvnews @SGanguly99
— Samip Rajguru (@samiprajguru) December 10, 2018
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में अपनी शानदार जीत दर्ज कराई हैं। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को धूल चटाते हुए पूरे 31 रनों के साथ इस मैच में अपनी बेहतरीन जीत दर्ज कराई हैं।
टीम इंडिया को मिली शानदार जीत के बाद भारतीय पूर्व कप्तान और अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि,
“बहुत बढ़िया शानदार जीत। यह मैच इस कहावत का बेहतरीन उदाहरण हैं कि अंत भला तो सब भला। टीम इंडिया की एक ख़राब शुरुआत के बाद एक शानदार जीत। “
भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन

एक मैच को जीतने के लिए बल्लेबाजों के साथ -साथ गेंदबाजों के प्रदर्शन भी बहुत मायने रखता हैं। एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के गेंदबाजों ने काबिले तारीफ प्रदर्शन किया हैं।
जहां इस मैच के दौरान इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने कई दिग्गज बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया हैं। तो वहीं इस मैच को भारत के नाम करने में अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी अहम भूमिका निभाई हैं।
जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं।
विराट पांचवे भारतीय कप्तान

विदेशी जमीं पर ये भारत का 45वां टेस्ट था। जिसमें टीम इंडिया की ये छठी जीत थी। बता दे भारतीय टीम को इन सभी मैचों में से 28 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीं इसमें 11 मुकाबले ड्रॉ रहे।
वही कोहली इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में मैच जीताने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं। सबसे पहले बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में भारतीय टीम को जीत मिली थी। उनकी कप्तानी के दौरान भारत ने वहां दो टेस्ट मैच जीते हैं।
भारतीय टीम को सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले की कप्तानी के दौरान भी जीत हासिल हुई थी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: भारत की जीत से खासे खुश नहीं आये सौरव गांगुली, टीम इंडिया के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.