ऑस्ट्रेलिया में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दो टेस्ट मैचों के बाद दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए अपने नाम कर सीरीज को बराबर कर दिया।
अगले दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम घोषित
ऑस्ट्रेलिया की टीम पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट को जीतने के बाद अपने खोए हुए मनोबल को वापस हासिल करने में कामयाब रहा है।

और इसी जीत के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम का जो चयन किया है उसमें कोई बदलाव नहीं किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले दो टेस्ट मैचों के लिए भी वहीं 13 सदस्यीय टीम चुनी है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अगले दोनों टेस्ट मैच मेलबर्न और एडिलेड में खेले जाएंगे। इन दोनों टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय वहींं टीम खेलेगी जो उन्होंने पिछले दोनों टेस्ट में खिलाया था।

अगला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है जहां दोनों ही टीमों के बीच एक कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
पहला टेस्ट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट किया अपने नाम
आपको बता दें कि इस 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से पराजित किया था।

लेकिन पहला टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पर्थ टेस्ट में शानदार वापसी की और भारतीय टीम पर पूरी तरह से चढ़कर खेले और 146 रनों से शानदार अंदाज में जीत हासिल की।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित की अपनी टीम, उतारी अब तक की सबसे मजबूत टीम appeared first on SportzWiki Hindi.