Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला, विराट ने बताया पहले बल्लेबाजी की वजह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेला जायेगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. दोनों ही टीमें इस तीसरे टेस्ट को जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी.

आंकड़ो के हिसाब से मेलबर्न में आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी 

आपकों बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में कुल 12 टेस्ट मैच खेले गये है. जिसमे से 8 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीते है और 2 टेस्ट मैच भारत की टीम ने जीते है. दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर दो टेस्ट मैच ड्रा साबित हुए है.

पिच रिपोर्ट 

मेलबर्न की पिच बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान लेने वाली है. एमसीजी की इस पिच पर काफी उछाल नजर आ रहा है. नई गेंद विकेट पर टिप खाने के बाद काफी अच्छी सीम प्राप्त करेगी.

पहले दिन के शुरूआती सेशन में यह पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल रहने वाली है. हालाँकि, जैसे-जैसे दिन का खेल आगे बढ़ेगा और गेंद पूरानी होगी, तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए आसान होती जायेगी.

भारत ने जीता टॉस 

बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस तीसरे टेस्ट मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

विराट ने बताया पहले बल्लेबाजी की वजह

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी के पीछे कारण बताते हुए विराट कोहली ने कहा कि

“सतह काफी अच्छी दिख रही है. हालाँकि यह उपर से सुखी हुई नजर आ रही हैं, इसलिए ये धीमी होती जायेगी, इसलिए हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं.”

भारत : मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलिया : मार्क्स हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हैड, मिचेल मार्श, टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), पैट कमिंग्स, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला, विराट ने बताया पहले बल्लेबाजी की वजह appeared first on SportzWiki Hindi.