Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऋषभ पन्त ने बताया क्यों कर रहे थे विकेट के पीछे टिम पेन के साथ स्लेजिंग

भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गये पहले टेस्ट मैच को 31 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में उसकी के घर में सीरीज के पहले टेस्ट में हराया हो। मैच में जीत के लिए टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पन्त ने विकेट के पीछे बड़ा रिकॉर्ड करने नाम दर्ज कर लिया है।

हमने अंत में अच्छा किया

मैच समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पन्त ने इंटरव्यू में टीम और अपने प्रदर्शन के बारे में बात की। इसके साथ ही पन्त से विकेट के पीछे से लगातार बल्लेबाजों का ध्यान भंग करने के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा

“यह बहुत परेशान करने वाला था, क्योंकि वह लक्ष्य के करीब आ रहे थे, लेकिन हमने अंत में अच्छा प्रदर्शन किया। यह पहली बार है जब मैंने कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन इस टेस्ट मैच जीतने में खुशी हुई। बहुत रोमांचित, यह मेरा छठावां टेस्ट भी है, इसलिए मैं टीम इंडिया के लिए खुश हूं। मैं हमेशा बल्लेबाजों को परेशान करने का आनंद लेता हूं (स्टंप के पीछे बात करना) क्योंकि मैं चाहता हूं कि वे मुझ पर ध्यान केंद्रित करें, न कि गेंदबाजों पर।”

मैच में लपके 11 कैच

ऋषभ पन्त की कीपिंग पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरे मैच में 11 कैच लपके। इसके साथ ही उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पन्त ने एक कैच टपका भी दिया था। अगर वह कैच पकड़ लेते तो 12 शिकार करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन सकते थे।

विकेटकीपिंग में उनका प्रदर्शन शानदार था लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने सभी को निराश किया। अच्छी शुरुआत मिलने के बाद पन्त ने दोनों ही पारियों में अपना विकेट फेंक दिया। उन्हें अभी इसपर काफी काम करने की जरूरत है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: ऋषभ पन्त ने बताया क्यों कर रहे थे विकेट के पीछे टिम पेन के साथ स्लेजिंग appeared first on SportzWiki Hindi.