ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह से अपनी पकड़ को मजबूत कर चुकी है। मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफूट पर धकेद दिया है।
भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट मैच बनायी मजबूत पकड़
इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी को 7 विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की। जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।

चेतेश्वर पुजारा ने जहां पहली पारी में शतकीय प्रहार किया तो वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 82 रनों की शानदार पारी खेली। भले ही विराट कोहली ने बढ़िया बल्लेबाजी की।
मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली नजर आए थे तकलीफ में
लेकिन अपनी पारी के दौरान विराट कोहली कुछ तकलीफ में नजर आए। विराट कोहली बल्लेबाजी के दौरान कई बार पीठ में दर्द से कहराते नजर आए। लेकिन विराट कोहली ने इस दर्द के बावजूद अच्छी बल्लेबाजी की।

विराट कोहली के साथ पहली पारी में तीसरे विकेट के लिए शानदार 170 रनों की साझेदारी करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने विराट कोहली की तकलीफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है।
चेतेश्वर पुजारा ने कोहली की चोट को गंभीर मानने से किया इनकार
विराट कोहली की चोट को लेकर चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे दिन के खेल के खत्म होने के बाद कहा कि
“मुझे नहीं लगता है कि ये गंभीर चोट है। चोट का कारण, मैं स्पष्ट रूप से नहीं बता सकता क्योंकि मैं फिजियों नहीं हूं।”

“इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बता सकता हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ये गंभीर है। हमने आज शानदार साझेदारी की, इसलिए वास्तव मैं इससे बहुत खुश हूं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- चोटिल होने के बाद भी देश के लिए खेल रहे हैं विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा ने चोट पर दी ये अपडेट appeared first on SportzWiki Hindi.