भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट के साथ ही टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है. वही अगर बात एडिलेड टेस्ट मैच की करें, तो इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में जहाँ ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी बुरी तरह से फ्लॉप रही थी, वही इस मैच में एक और बुरी खबर ऑस्ट्रेलिया ले लिए आई थी.
टीम के कप्तान टिम पेन इस समय ऊँगली की चोट की समस्या से जूझ रहे है. जिस वजह से उनके दुसरे टेस्ट मैच में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है. वही इस मैच से ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लेंगर ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने साफ़ किया कि उन्हें उम्मीद है कि पेन दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे.
वो दूसरे टेस्ट मैच में खेलेगा

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को ये साफ कर दिया है कि
“टिम पेन पर्थ टेस्ट के लिए 100 प्रतिशत फिट हैं. आप को बता दें कि साल 2010 में टिम पेन की उंगली में फ्रैक्चर आ गया था। जिसके बाद से ही उनकी उंगली के कई ऑपरेशन हो चुके हैं.”
जस्टिन लैंगन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि
“टिम पेन मुझे जीवन में मिले सख्त खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्हें उंगली में दर्द की समस्या जरूर थी, लेकिन वो दूसरे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है. वो मैदान में उतरने के लिए 100 प्रतिशत फिट है.”
स्टार्क के समर्थन में आए कोच

भारत के खिलाफ मैच से पहले उम्मीद की जा रही थी टीम के स्टार गेंदबाज़ स्टार्क कुछ ख़ास करेंगे, लेकिन उनका प्रदर्शन एडिलेड टेस्ट मैच में कुछ ख़ास नही रहा था. इस मैच में उन्होंने सिर्फ पांच विकेट हासिल किये.
इस दौरान उन्होंने 103 रन दिए थे, वहीं उनकी रफ्तार में वो भी धार नज़र नही आई थी, जिस रफ़्तार के लिए वो जाने जाते थे, ऐसे में उनकी काफी ज्यादा आलोचना की जा रही थी, ऐसे में उनके समर्थन में अब टीम के कोच आ गए है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि पर्थ में होने वाले मैच में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहेगा.

गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“पर्थ में हम अच्छा खेल दिखाएंगे, शुक्रवार को पर्थ का मौसम गर्म रहने वाला है. इस विकेट से थोड़ी बहुत स्विंग और सीम जरूर मिलेगी. ऐसे में मुझे उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज यहां अच्छा खेल दिखाएंगे.”
The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के दूसरे टेस्ट में खेलने को लेकर आई बड़ी अपडेट appeared first on SportzWiki Hindi.