Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, एडिलेड टेस्ट: चौथे दिन के खेल के बाद पुजारा-रहाणे की जमकर हो रही तारीफ तो इस शख्स का जमकर बना मजाक

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन का खेल हुआ। भारत ने कल के अपने स्कोर 151/3 से आगे खेलने शुरू किया। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की शानदार साझेदारी ने भारतीय टीम को 307 रनों तक पहुंचा दिया। पुजारा ने 71 रनों की पारी खेली वहीं उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से 70 रन निकले।

ऑस्ट्रेलिया को मिला 323 का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मैच जीतने के लिए चौथी पारी में 323 रन बनाने का लक्ष्य मिला। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और नियमित अन्तराल पर उनके बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे।

अच्छी शुरुआत मिलने के बाद मार्कस हैरिस और पीटर हैंड्सकॉम्ब जैसे बल्लेबाजों गलत शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक दिया। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा और आरोन फिंच का विकेट भी खो दिया है।

पुजारा और रहाणे की जमकर हुई

भारतीय टीम को दो प्रमुख टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने आज शानदार बल्लेबाजी की। उनकी इस बल्लेबाजी की वजह से ट्विटर पर दोनों की जमकर तारीफ हुई। वहीं पुजारा और रहाणे को अम्पायर नाईजल लॉन्ग ने कई मौकों पर आउट दिया लेकिन डीआरएस में उन्हें बचा लिया। इसी वजह से लॉन्ग को ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया गया।

 

 

 

The post AUSvsIND, एडिलेड टेस्ट: चौथे दिन के खेल के बाद पुजारा-रहाणे की जमकर हो रही तारीफ तो इस शख्स का जमकर बना मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.