भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के दौरान 40-50 रनों की पारियां खेलकर बेहतरीन बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दो मैचों में महज 164 रन ही अपने नाम किये हैं।
लेकिन अभी तक इस सीरीज में इस खिलाड़ी के बल्ले से कोई भी बड़ा स्कोर हाथ नहीं आया हैं। बता दें कि टीम इंडिया के इस बेहतरीन बल्लेबाज ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में 147 रनों की शानदार पारी खेली थी।
मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया भी चाहेगी कि रहाणे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन दें। हालांकि इस बार रहाणे ने खुद ही इस बात का ऐलान किया हैं कि, बॉक्सिंग डे टेस्ट में वो शतक या दोहरा शतक लगाने वाले हैं।
अब एक बड़ा स्कोर आएगा

तीसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया के सामने आए रहाणे ने बातचीत करते हुए कहा कि ,
“अब मुझे पूरा यकीन हैं कि मैच के दौरान अब एक बड़ा स्कोर सामने आएगा। जिस तरह से आक्रामक मानसिकता के साथ मैं लगातार बल्लेबाजी कर रहा हूँ। पक्का 100 या 200 तक का बड़ा स्कोर भी सामने आ सकता हैं। लेकिन इन सब में जरुरी हैं कि मैं निजी कीर्तिमानों के बारे में ना सोंचू। मैं अपने अंदाज को लगातार जारी रखना चाहता हूँ। अगर मैं स्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी कर पाता हूँ तो यह मेरे लिए वह मेरी टीम के लिए काफी ज्यादा बेहतर होगा।”
अटैक करने का फैसला मेरा निजी फैसला था

जब रहाणे से पूछा गया कि डिफेंसिव बल्लेबाजी को अटैकिंग स्टाइल में बदलने का फैसला क्या टीम का था? इस पर जवाब देते हुए इस बल्लेबाज ने कहा कि,
“ये मेरा निजी फैसला था। मैं खुद को अभी जिस तरह से देख रहा हूँ। मैं पिच के हिसाब से कई सारे शॉट्स खेलने के बारें में सोच रहा हूँ। मुझे लगता है कि आपको खतरा उठाना ही होगा और खुद फैसला लेना होगा। इसका परिणाम कुछ भी हो सकता हैं। लेकिन बतौर बल्लेबाज ये आपकी जिम्मेदारी है और आपका फैसला है।”
मैं एक अटैकिंग बल्लेबाज हूं

इस बल्लेबाज ने फिलहाल एक बात को साफ़ कर दिया हैं कि, अटैक करना उनके लिए नया नहीं है, बल्कि इनकी बल्लेबाजी के तरीकों में से एक हैं। बेहतरीन बल्लेबाज ने कहा हैं कि,
“ये स्वाभाविक है, मैं एक अटैकिंग बल्लेबाज हूं, लेकिन स्थिति को पढ़ना जरूरी है।”
इस बल्लेबाज ने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि,
“जब आप ड्रेसिंग रूम में बैठकर अपनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे होते हैं, तब स्थिति को पढ़ना जरूरी है। मेजबान टीम के गेंदबाज हमारे लिए ज्यादा तेज़ अटैक कर रहे हैं। ये सबसे सही विकल्प हैं उन्हें बैकफुट पर भेजने का है। कभी -कभी समय लेना जरुरी हैं। हमारे पास पुजारा हैं। जो समय लेकर एक पारी को बनाते हैं। चार या पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आपको एक दो कदम आगे की सोचनी होती है।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इस भारतीय खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलिया को चैलेंज, कहा जरुर लगाऊंगा शतक appeared first on SportzWiki Hindi.