Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- पहले टेस्ट के लिए कुंबले ने दिया कोहली को विराट सलाह, ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी से बल्लेबाजी कराने का दिया सलाह

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर दोनों ही टीमों के फैंस के साथ ही खिलाड़ियों की भी खास नजरें हैं। इस टेस्ट सीरीज को दोनों ही टीमें किसी तरह से अपने नाम करने की चाहत रखती हैं जिसका आगाज 6 दिसंबर से होगा।

भारतीय टीम संयोजन को लेकर अनिल कुंबले का जवाब

भारतीय टीम को विराट कोहली की कप्तानी में फेवरेट तो माना जा रहा है लेकिन टीम के सामने कुछ ऐसी बातें है जिसको लेकर विचार-विमर्श गहरा सकता है।

इसमें सबसे सबसे खास है टीम का संयोजन कैसा हो? ये चीजें तो भारतीय टीम मैनेजमेंट को ही तय करनी है, लेकिन वहीं भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने इसको लेकर खास बातचीत की। जिसमें उन्होंने अपने जवाब दिए।

हार्दिक पंड्या भारतीय बल्लेबाजी को देते संयोजन

हार्दिक पंड्या के नहीं होने से टीम पर फर्क को लेकर अनिल कुंबले ने कहा कि ये एक बड़ा झटका है। अगर आपके पास टीम में हार्दिक पंड्या होते तो वो आपको पांचवे गेंदबाज का विकल्प देते जो आपको संभवत: 10-15 ओवर देते। हार्दिक पंड्या का बड़ा लाभ है। वो आपको सातवें नंबर पर कुछ रन भी दे सकते हैं। इसलिए ये बात भारत के लिए नुकसान लेकर चल रही है।

Guru Dakshina: Like Virat, Hardik also surprised his coach

लेकिन आप एडिलेड को देखते हैं मैरा मतबल है कि हम यहां बैठे हैं और पिच की बात कर रहे हैं लेकिन आमतौर पर एडिलेड के इतिहास को देखे तो विकेट हमेशा अच्छा रहा है। आप दो स्पिनर खिलाना चाहते हैं। यहां आदर्श रूप से निचले क्रम पर निर्भर रहा जा सकता है।

भारतीय टीम जाएं पहले टेस्ट में 5 गेंदबाजों के साथ

मैं यहां पर पांच गेंदबाज चाहूंगा। क्योंकि एडिलेड में आप कम से कम 100-150 का योगदान करने के लिए निचले क्रम पर निर्भर रह सकते हैं। आपके 7,8,9, 10 और 11 का  100-150 रन हासिल करने का सक्षम होना चाहिए।तो इससे टॉप ऑर्डर भी महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर आप 350 रन बनाते हैं और आपकी टीम में पांच गेंदबाज हैं तो भारत आगे होगा।

ये फैसला तो टीम मैनेजमेंट का होगा। शायद आप 4 गेंदबाजों के साथ जाए। क्योंकि हमारा गेंदबाजी आक्रमण शानदार है। उनकी बल्लेबाजी जरूरी नहीं है। इसलिए अगर आप देख रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं बल्लेबाजी गेंदबाजों को स्वीकार करने के लिए मजबूत है तो आप नेगेटिव में जा रहे हो।

अश्विन करें ऋषभ पंत से पहले बल्लेबाजी

अनिल कुंबले ने ऋषभ पंत के क्रम को नंबर6 को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि “नहीं, यही कारण है कि मैंवे सोचा था कि जब अश्विन बल्लेबाजी क्रम में नंबर छ पर आएंगे। तो भारत को इसके साथ बने रहना चाहिए। मुझे निश्चित रूप से विश्वास है कि अश्विन ही कोई ऐसा व्यक्ति है जो उस समय योगदान दे सकता है। “

“खासकर जब भारत विदेशी दौरे पर हो। अश्विन ने आखिरी सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने विदेश में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास स्वभाव और तकनीक दोनों हैं। वो लंबे समय से इस स्थिति में होने चाहिए। मेरा मानना है कि वो एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो दूसरी नई गेंद पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। और नंबर छ की भूमिका निभा सकते हैं।  शायद ऋषभ पंत नंबर-7 पर बल्लेबाजी करे जिससे कि पुछल्ले क्रम का साथ मिले जहां वो पूरी स्वतन्त्रता के साथ बल्लेबाजी कर सके।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- पहले टेस्ट के लिए कुंबले ने दिया कोहली को विराट सलाह, ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी से बल्लेबाजी कराने का दिया सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.