ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच तीसरे दिन के खेल के खत्म होने तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच में कुछ हद तक वापसी कर ली है।
पर्थ टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को है वापसी का भरोसा
तीसरे दिन के खेल के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं और पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त के साथ ही कुल बढ़त 175 रन की कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही इस मैच में कुछ अच्छी दिख रही हो लेकिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैच में वापसी को पूरा भरोसा है।
चौथे दिन के खेल में जितना संभव हो सके रोकेंगे स्कोर
जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली की बल्लेबाजी पर अपनी राय देते हुए कहा कि “वो हर समय ऐसा करते हैं।और वो एक प्रेरणादयक लीडर हैं। वो हमेशा आगे बढ़ते हैं जो टीम के लिए अच्छी बात है। उम्मीद है कि वो भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।”

बुमराह ने भारतीय टीम के लिए चौथे दिन के खेल को लेकर कहा कि “कल का पहला सत्र महत्वपूर्ण होगा। हम शुरुआती विकेट लेना चाहते हैं इसलिए जितना संभव हो सके उन्हें सीमित कर देना है और इससे चौथी पारी में पीछा करने में ममद मिलेगी। मुझे लगता है कि हमारी टीम किसी भी कुल लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम है लेकिन जितना संभव हो सके उसे कम करने की कोशिश करेंगे।”
पहले दिन विकेट उम्मीद के अनुसार नहीं कर रही थी काम
पहले दिन के खेल का आंकलन करते हुए बुमराह ने कहा कि “मेरे अनुसार, जिस तरह से मैं इसका आंकलन करता हूं, पहले दिन पहला सत्र बल्लेबाजी करनेे का सबसे अच्छा समय था।

“क्योंकि हमने सोचा था कि विकेट हरा था लेकिन ये बहुत कुछ नहीं कर रहा था। उसके बाद मुझे लगता है कि पिच कठोर हो गई क्योंकि गर्मी थी। फिर उछाल बढ गया और विकेट तेज हो गई। तो यहीं समय था जिसे मैंने महसूस किया।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- जसप्रीत बुमराह ने बांधे भारतीय कप्तान विराट कोहली के तारीफों के पूल, बताया महान लीडर appeared first on SportzWiki Hindi.