भारतीय टीम के लिए दूसरे टेस्ट से पहले बुरी खबर है। भारत के प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा और मुख्य स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं। रोहित शर्मा को पीठ में परेशानी है और अश्विन को पेट में परेशानी है। दूसरे टेस्ट के लिए टीम ने अपने 13 खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
आकाश चोपड़ा ने कहा इन्हें दे जगह

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया में कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के प्लेयिंग इलेवन के बारे में बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में अपना पक्ष रखा।
चोपड़ा के अनुसार रोहित शर्मा की वजह हनुमा विहारी को प्लेयिंग इलेवन में मौका मिलने चाहिए। विहारी ने अभी तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। इंग्लैंड में उन्होंने उस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था।
रविन्द्र जडेजा को करें शामिल

पर्थ की विकेट में काफी तेजी और उछाल होती है। यहाँ तेज गेंदबाजों के लिए मदद होती है और इसी वजह से भारतीय टीम द्वारा 4 तेज गेंदबाजों को खिलाने की बात हो रही है।
हालाँकि, आकाश चोपड़ा इस बात से ताल्लुक नहीं रखते। उनके अनुसार भारतीय टीम को रविन्द्र जडेजा को मौका देना चाहिए क्योंकि पर्थ में गर्मी ज्यादा होती है और तेज गेंदबाजों को थकावट होगी।
No Rohit. Vihari should come straight in.
No Ashwin…temptation to play another quick. But it’s going to be HOT on match days. So…play Jadeja. Though he’ll be bowling to a lot of left-handers. #AusvInd #7Cricket @7Cricket @1116sen— Aakash Chopra (@cricketaakash) December 13, 2018
ऑस्ट्रेलिया टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्शऔर ट्रेविस हेड जैसे नाम शामिल हैं। अश्विन ने पहले मैच में इन सभी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। दूसरे मैच में अगर जडेजा खेलते हैं तो इस बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलेगा। अब देखने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट दूसरे मैच में किन खिलाड़ियों को मौका देती है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsINDl: दूसरे टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, इन 2 खिलाड़ियों को दी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.